Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»जांजगीर-चांपा से बड़ी खबर:स्कूल में 127 बच्चों ने किया मध्यान भोजन, 12 की तबीयत बिगड़ी, फूड प्वाइजनिंग की जांच शुरू…
    BREKING NEWS

    जांजगीर-चांपा से बड़ी खबर:स्कूल में 127 बच्चों ने किया मध्यान भोजन, 12 की तबीयत बिगड़ी, फूड प्वाइजनिंग की जांच शुरू…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जांजगीर-चांपा के पामगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूल में आज मध्यान भोजन (लंच) के बाद कई बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), पामगढ़ में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच प्रक्रिया शुरू कर दी।

    127 बच्चों ने किया मध्यान भोजन

    स्कूल प्रिंसिपल के अनुसार, आज कुल 127 बच्चों ने मध्यान भोजन लिया था, जिनमें से 12 बच्चे बीमार पड़े। बच्चों ने बताया कि आज भोजन में पत्तागोभी की सब्जी और अचार परोसा गया था। इसके बाद अचानक कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई। घटना की जानकारी मिलते ही ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO), ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO), फूड इंस्पेक्टर, एसडीएम और स्थानीय जनप्रतिनिधि तुरंत स्कूल पहुंचे। बच्चों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

    स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति स्थिर है और उन्हें आवश्यक देखभाल प्रदान की जा रही है। फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि स्कूल में परोसे गए मध्यान भोजन की खाद्य सामग्री के नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने में 2–3 दिन का समय लग सकता है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बच्चों की तबीयत बिगड़ने का कारण फूड प्वाइजनिंग या किसी अन्य वजह से हुआ है।

    रसोई और भोजन वितरण प्रणाली की भी जांच शुरू

    स्थानीय प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूल की रसोई और भोजन वितरण प्रणाली की भी जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने फूड प्वाइजनिंग की संभावित वजहों की जांच तेज करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर एसडीएम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बच्चों के अभिभावकों से भी मिले और उन्हें स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रशासन ने माता-पिता से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। साथ ही, उन्होंने बताया कि बच्चों को अस्पताल में पूर्ण देखभाल मिल रही है और जल्द ही वे ठीक हो जाएंगे।

    शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार स्कूल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित रहकर बच्चों की स्थिति पर नजर रख रही है। अधिकारियों ने कहा कि जांच के परिणाम आने के बाद दोषी प्रक्रिया में शामिल किसी भी पक्ष के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने स्कूलों में मध्यान भोजन की गुणवत्ता और बच्चों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सुधार और निगरानी बढ़ाई जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

    May 5, 2026

    माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.