Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • BREAKING:पेट्रोल में एथनॉल की मात्रा दर्शाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
    • मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी से 11 कर्मियों की भावभीनी विदाई
    • खनिज उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा छत्तीसगढ़, अन्वेषण से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक विकसित होगी पूरी वैल्यू चेन – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • रायपुर के नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प
    • महतारी के आशीष से, राखी के विश्वास से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर पहल
    • जशपुर में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए 5.49 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति
    • विष्णु भैया की योजना बनी सावित्री का सहारा, आर्थिक चिंता से मिली राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 31
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»भरतपुर सड़क हादसे में अग्निवीर जवान की मौत, पिता से फोन पर की थी बात
    राष्ट्रीय

    भरतपुर सड़क हादसे में अग्निवीर जवान की मौत, पिता से फोन पर की थी बात

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान के भरतपुर जिले के चिकसाना थाना क्षेत्र में एक अग्निवीर सैनिक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. अग्निवीर सैनिक पुष्पेंद्र सिंह का शव सड़क किनारे पड़ा मिला. परिजन तुरंत उसे भरतपुर जिला आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर में उसे मृत घोषित कर दिया. 

    जानकारी के मुताबिक, अग्निवीर सैनिक पुष्पेंद्र सिंह 3 महीने बाद छुट्टी लेकर अपने घर जा रहा था. चिकसाना थाना क्षेत्र के गांव पीपला से लगभग 3 किलोमीटर दूर सैनिक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला. सैनिक के परिजनों ने बताया कि उसे किसी वाहन ने टक्कर मारी है. पुष्पेंद्र सिंह लगभग 3 साल पहले अलवर जिले से अग्निवीर सेना में भर्ती हुआ था और अभी सियाचिन में पोस्टेड था.

    मथुरा से फोन कर कहा था डेढ़ घंटे में पहुंच रहा हूं

    मृतक सैनिक के ताऊ शेर सिंह ने बताया कि उनका 22 वर्षीय भतीजा पुष्पेंद्र चिकसाना थाना क्षेत्र के पीपला गांव का रहने वाला था. वह 3 साल पहले ही अग्निवीर में भर्ती हुआ था. पुष्पेंद्र कल 3 महीने बाद छुट्टी लेकर घर आ रहा था. पुष्पेंद्र ने कल शाम 7.00 बजे मथुरा से अपने पिता विजय सिंह को फोन पर बताया का वह मथुरा पहुंच गया है. करीब डेढ़ घंटे बाद वह घर आ जाएगा. परिजन पुष्पेंद्र के आने का इंतजार कर रहे थे. 

    3 घंटे बाद भी घर नहीं पहुंचा पुष्पेंद्र

    रात के 10.00 बजे तक पुष्पेंद्र घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता होने लगी. पुष्पेंद्र का फोन स्विच ऑफ आ रहा था. परिजन पुष्पेंद्र को देखने निकले तो वह सड़क किनारे पड़ा मिला. 

    किसान परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

    परिजनों ने पास जाकर देखा, वहां काफी खून बिखरा हुआ था. उसे तुरंत आरबीएम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचकर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुष्पेंद्र के पिता विजय सिंह एक किसान हैं. पुष्पेंद्र की अभी शादी नहीं हुई थी. उसका एक बड़ा भाई है रूपेंद्र जिसकी पीपला बस स्टैंड के पास परचून की दुकान है. साथ ही पुष्पेंद्र की एक 18 साल की छोटी बहन है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    समुद्र की गहराइयों में बढ़ेगी भारत की ताकत, नौसेना में कमीशन हुआ INS निपुण

    August 31, 2026

    PM मोदी के उज्बेकिस्तान दौरे में रिश्तों को मिली नई मजबूती, महत्वपूर्ण खनिजों और यूरेनियम पर समझौता, UPI भी होगा शुरू

    August 31, 2026

    वैश्विक संकट के बावजूद जारी रहेगा ग्रोथ का सिलसिला-निर्मला सीतारमण

    August 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.