Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • श्रद्धा से लेकर कृति तक: बिजनेस में भी बॉस हैं ये 10 सितारे; हर दिन छापते हैं करोड़ों! किसका ब्रांड है सबसे कीमती?
    • हिमाचल में आरएसएस स्कूलों की पैरवी, सांसद कंगना रनौत बोलीं- भाजपा की सरकार बनी तो लागू करेंगे योजना
    • पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी…
    • जन्माष्टमी के मौके पर दही-हांडी में खास उत्साह रहता है, इसी बीच एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल यूजर्स बोले-हनुमान जी आए हैं…
    • इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करते समय भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां…
    • रायपुर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ की प्रांतीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और युवा एकजुटता पर मंथन
    • दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, ईस्ट जोन 5 विकेट पर 550 रन के पार
    • दो अलग-अलग सड़क हादसों में दर्शन कर तिरुपति से लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»वैश्विक संकट के बावजूद जारी रहेगा ग्रोथ का सिलसिला-निर्मला सीतारमण
    राष्ट्रीय

    वैश्विक संकट के बावजूद जारी रहेगा ग्रोथ का सिलसिला-निर्मला सीतारमण

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत वित्त वर्ष 2026-27 में 7 प्रतिशत या उससे अधिक की आर्थिक विकास दर बनाए रख सकता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद से भारतीय अर्थव्यवस्था ने जिस गति को कायम रखा है, उसके आगे भी जारी रहने की उम्मीद है। अमेरिका दौरे पर शिकागो में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और आपूर्ति श्रृंखला में आ रही रुकावटों के बावजूद भारत अपनी विकास गति बनाए रखने में सक्षम है। उन्होंने खास तौर पर अमेरिका-ईरान संघर्ष और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने से पैदा हुई चुनौतियों का जिक्र किया।

    वैश्विक संकट के बीच भारत ने संभाली अर्थव्यवस्था

    निर्मला सीतारमण ने कहा कि वैश्विक स्तर पर जारी अनिश्चितताओं के साथ भारत की अपनी जरूरतों को समझना सरकार की रणनीति का अहम हिस्सा रहा है। उनके मुताबिक, कई देशों की आर्थिक गणनाएं वैश्विक घटनाक्रमों के कारण प्रभावित हुई हैं, लेकिन भारत ने परिस्थितियों के मुताबिक खुद को ढाला है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार लगातार वैश्विक परिस्थितियों पर नजर रखते हुए भारत की जरूरतों के हिसाब से फैसले ले रही है। इसी वजह से बाहरी झटकों के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था को स्थिर बनाए रखने में मदद मिली है।

    होर्मुज संकट से प्रभावित हुईं जरूरी सप्लाई

    मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में पैदा हुई बाधा का असर भारत को मिलने वाली कई जरूरी वस्तुओं की सप्लाई पर पड़ा। निर्मला सीतारमण ने बताया कि कच्चे तेल, पेट्रोलियम उत्पादों और उर्वरकों जैसी जरूरी चीजों की आपूर्ति प्रभावित हुई थी। हालांकि, भारत ने सप्लाई के वैकल्पिक रास्ते तलाशकर स्थिति को संभाल लिया। उन्होंने कहा कि देश ने सप्लाई को दूसरे रास्तों से पहुंचाने की व्यवस्था की, जिससे संकट के बावजूद जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिली।

    किसानों के लिए खाद की कीमतें नहीं बढ़ने दीं

    वित्त मंत्री ने उर्वरकों की कीमतों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में तेज बढ़ोतरी के बावजूद सरकार ने सब्सिडी के जरिए किसानों के लिए उर्वरकों की कीमतों को स्थिर रखा है। उन्होंने कहा कि नवंबर से शुरू होने वाले आगामी सीजन के लिए भी उर्वरकों की जरूरत होगी और सरकार के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।

    भारत को चाहिए ज्यादा विदेशी निवेश

    निर्मला सीतारमण ने कहा कि जैसे-जैसे भारतीय अर्थव्यवस्था का विस्तार होगा, वैसे-वैसे पूंजी की जरूरत भी बढ़ेगी। सरकार आगे भी संरचनात्मक सुधारों को जारी रखेगी और देश में ज्यादा पूंजी जुटाने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि घरेलू स्तर पर निजी निवेश में सुधार देखने को मिला है। सरकार के पूंजीगत व्यय पर जोर देने से निजी निवेश को गति मिली है। लेकिन भारत की बढ़ती पूंजी जरूरतों को पूरा करने के लिए विदेशी निवेश को आकर्षित करना भी जरूरी है।

    ग्लोबल फंड्स से बात कर रही सरकार

    वित्त मंत्री ने बताया कि कनाडा और अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान वह और सरकार के अन्य मंत्री वैश्विक निवेश फंड्स से बातचीत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वैश्विक निवेशकों के साथ संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने अब तक क्या हासिल किया है, इसे निवेशकों के सामने रखा जा रहा है और उनकी अपेक्षाओं को समझने की कोशिश की जा रही है। सरकार का उद्देश्य निवेशकों की चिंताओं और जरूरतों को समझकर नीतिगत स्तर पर स्पष्टता उपलब्ध कराना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बिगड़ी तबीयत: एम्स के आईसीयू में भर्ती

    September 7, 2026

    यूपी, पंजाब समेत 5 राज्यों में इलेक्शन का काउंटडाउन, फरवरी-मार्च में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव

    September 7, 2026

    संयुक्त राष्ट्र में भारत के वोट को लेकर उठे सवाल, पाकिस्तान ने कश्मीर पर उगला जहर; नई दिल्ली ने दिया करारा जवाब

    September 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.