Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • BREAKING:पेट्रोल में एथनॉल की मात्रा दर्शाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
    • मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी से 11 कर्मियों की भावभीनी विदाई
    • खनिज उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा छत्तीसगढ़, अन्वेषण से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक विकसित होगी पूरी वैल्यू चेन – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • रायपुर के नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प
    • महतारी के आशीष से, राखी के विश्वास से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर पहल
    • जशपुर में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए 5.49 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति
    • विष्णु भैया की योजना बनी सावित्री का सहारा, आर्थिक चिंता से मिली राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 31
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»नपुंसक बेटे से करा दी शादी,  दोस्त से होमोसेक्सुअल रिलेशनशिप, बहु से ससुराल वालों ने मांगे 15 लाख रुपए,चौंकाने वाला मामला
    क्राइम

    नपुंसक बेटे से करा दी शादी,  दोस्त से होमोसेक्सुअल रिलेशनशिप, बहु से ससुराल वालों ने मांगे 15 लाख रुपए,चौंकाने वाला मामला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक महिला के साथ धोखाधड़ी और उत्पीड़न का बेहद गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि एक युवक की नपुंसकता की बात छिपाकर उससे महिला की शादी कराई गई और शादी के बाद उसे लगातार मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी. इस मामले में छावनी पुलिस स्टेशन में पति समेत ससुराल के 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

    पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 32 साल है और उसकी शादी 20 मई 2025 को बड़े धूमधाम से कराई गई थी. शादी के बाद जब पति ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया तो उसने व्रत रखने का बहाना बनाया. शुरुआत में पीड़िता को लगा कि यह अस्थायी बात है, लेकिन समय बीतने के बावजूद पति का व्यवहार नहीं बदला. जब पीड़िता ने इलाज कराने की बात कही तो उसके साथ मारपीट की गई. बाद में उसे पता चला कि उसका पति नपुंसक है और यह बात शादी से पहले ही ससुराल वालों को मालूम थी. इसके बावजूद इस सच्चाई को छिपाकर विवाह कराया गया, ऐसा पीड़िता ने शिकायत में कहा है.

    पैसों की मांग को लेकर बढ़ी प्रताड़ना

    शिकायत में बताया गया है कि ससुराल वालों ने नासिक के खुटवडनगर इलाके में फ्लैट खरीदने के लिए 15 लाख रुपये की मांग की. आरोप है कि कहा गया कि जब तक मायके से पैसे नहीं आएंगे, तब तक पति-पत्नी के बीच संबंध नहीं बनेंगे. इस दौरान पीड़िता पर लगातार मानसिक दबाव बनाया गया.

    इतना ही नहीं, पीड़िता का आरोप है कि उसके सोने के गहने और शैक्षणिक दस्तावेज भी जबरन छीन लिए गए. पैसों की मांग पूरी न होने पर उसे बार-बार ताने दिए गए और अपमानित किया गया. पीड़िता ने अपनी शिकायत में पति पर एक और गंभीर आरोप लगाया है. उसका कहना है कि उसके पति का अपने एक करीबी दोस्त के साथ समलैंगिक संबंध है. इस वजह से भी वह उसे अपनाने को तैयार नहीं था. 6 सितंबर 2025 को पीड़िता के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वह पूरी तरह टूट गई.

    पुलिस में दर्ज हुआ मामला

    लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर पीड़िता ने आखिरकार पुलिस का दरवाजा खटखटाया. छावनी पुलिस ने पति, सास, देवर, भाभी, ननद समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न और मारपीट जैसी धाराओं में मामला दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार 20 मई 2025 से 21 जनवरी 2026 तक यह सिलसिला चलता रहा. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली में निर्भया जैसा कांड : 47KM तक चलती बस में हुई किशोरी से दरिंदगी

    August 31, 2026

    महिला की हत्या कर शव को दो हिस्सों में काट आधे को ट्रेन में फेंक आधे को पका बनाई बिरयानी आरोपी जोड़ा गिरफ्तार…

    August 29, 2026

    समोसे का झांसा और कंक्रीट से हमला, सिजोफ्रेनिया पीड़ित बेटे का पिता ही निकला हत्यारा, साथी संग गिरफ्तार

    August 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.