Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मौसम»दिल्ली में तेज हवाओं और बारिश ने थामी रफ्तार, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
    मौसम

    दिल्ली में तेज हवाओं और बारिश ने थामी रफ्तार, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली में मौसम अचानक करवट ले लिया है। देर रात से चल रही तेज हवाओं और सुबह हुई बारिश ने आम लोगों के लिए नई परेशानियां खड़ी कर दी हैं। राजधानीवासियों को सुबह दफ्तर या जरूरी कामों के लिए निकलना मुश्किल हो गया, वहीं ठंड का असर भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अभी तक ठंड से राहत के संकेत नहीं दिए हैं और आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम और नमी के साथ तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।

    आने वाले सप्ताह में ज्यादा बारिश का अनुमान
    मौसम विभाग के अनुसार, 22 से 29 जनवरी के बीच उत्तर भारत में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। विशेषकर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से इन क्षेत्रों का तापमान और भी कम हो जाएगा, जिससे ठंड का असर बढ़ सकता है। हालांकि, विभाग ने साफ किया है कि तापमान में गिरावट के बावजूद किसी भी उत्तर भारतीय राज्य में फिलहाल शीतलहर की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

    घने कोहरे और वज्रपात की संभावना
    मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर-पश्चिमी राज्यों में वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना भी है। 24 जनवरी को राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा छा सकता है। इसके अलावा 25 जनवरी को भी इन राज्यों में कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। वहीं, 25 और 26 जनवरी को दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल में भी भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

    सावधानियां बरतने की सलाह
    मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश और कोहरे को ध्यान में रखते हुए सड़क पर सावधानी बरतें। ठंड और कम तापमान के कारण सुबह-शाम समय पर खासतौर पर सड़क पर गाड़ी चलाते समय या पैदल सफर करते समय सतर्क रहें। बिजली गिरने की संभावना वाले क्षेत्रों में लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें। यह मौसम बदलाव दर्शाता है कि जनवरी के अंतिम हफ्ते में उत्तर भारत और कुछ दक्षिणी राज्यों में तेज हवाओं, बारिश और घने कोहरे के चलते लोगों को मौसम के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में मौसम : प्रदेश में अब तक 996.5 मिमी बारिश, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कहां कम बरसे बादल…

    September 20, 2026

    गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी, रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

    September 16, 2026

    छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 16 सितंबर का वेदर अपडेट जारी…

    September 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.