Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»प्रेमी को बुला करवाई पति की हत्या, फिर शव के पास बैठ देखी गंदी मूवी
    क्राइम

    प्रेमी को बुला करवाई पति की हत्या, फिर शव के पास बैठ देखी गंदी मूवी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुंटूर: आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के चिलुवुरु गांव में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुन आपकी भी रूह कांप उठेगी। यहां एक महिला ने अपने पति की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम देने के लिए बिरयानी को ही हथियार बना लिया। महिला ने बिरयानी में नींद की गोलियां मिलाकर पति को बेहोश किया और फिर अपने प्रेमी को बुलाकर तकिए से उसका दम घोंट दिया। शुरुआत में इस मौत को प्राकृतिक बताया गया, लेकिन पोस्टमॉर्टम और जांच के बाद मामला हत्या का निकला। मृतक की पहचान लोकम शिवनागराजू के रूप में हुई है।

    जानें पूरा मामला
    पुलिस जांच में सामने आया कि उनकी पत्नी लक्ष्मी माधुरी का लंबे समय से गोपी नामक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। इसी रिश्ते के चलते दोनों ने शिवनागराजू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। घटना वाली रात माधुरी ने घर पर बिरयानी बनाई, जिसमें उसने पीसी हुई नींद की गोलियां मिला दीं। भोजन करने के बाद शिवनागराजू गहरी नींद में चले गए। इसके बाद माधुरी ने अपने प्रेमी गोपी को घर बुलाया। पुलिस के अनुसार, दोनों ने मिलकर सो रहे शिवनागराजू के चेहरे पर तकिया रखकर उसका दम घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद माधुरी ने मामले को छिपाने की कोशिश की और गांव में यह अफवाह फैला दी कि उसके पति की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। तड़के उसने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया और अचानक मौत की सूचना दी।

    ऐसे हुआ खुलासा
    हालांकि, शिवनागराजू के पिता और कुछ करीबी दोस्तों को शव पर चोटों के निशान और खून के धब्बे दिखाई दिए। उन्हें महिला के दावे पर संदेह हुआ और उन्होंने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पोस्टमॉर्टम कराया। रिपोर्ट में साफ हुआ कि मौत दम घुटने और सीने पर चोट लगने से हुई है, जिससे प्राकृतिक मृत्यु की संभावना पूरी तरह खारिज हो गई। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने लक्ष्मी माधुरी और गोपी को हिरासत में लिया। फॉरेंसिक जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ। माधुरी के मोबाइल फोन की जांच में पाया गया कि घटना की रात वह पति के शव के पास बैठी पूरी रात पोर्न वीडियो देखती रही। यह डिजिटल साक्ष्य भी जांच का अहम हिस्सा बना। पूछताछ के दौरान माधुरी ने जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसने गोपी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। गोपी ने भी अपराध में अपनी भूमिका कबूल की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या

    May 15, 2026

    महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…

    May 14, 2026

    रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.