Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की बैठक,तय सीमा में पेट्रोल-डीजल देने के निर्देश
    • केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक
    • छत्तीसगढ़ का स्मार्ट रजिस्ट्री मॉडल बना देश के लिए प्रेरणादायी उदाहरण
    • जनजातीय गांवों तक पहुंचेगी योजनाओं की सुविधा
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
    • प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
    • अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»Motorola Signature भारत में लांच
    तकनीकी

    Motorola Signature भारत में लांच

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। Motorola ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Signature लांच कर दिया है। फोन में 6.8-इंच का LTPO Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। Motorola Signature में 5,200mAh की बैटरी, 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और Android 16 आधारित Hello UI मिलता है। कीमत की बात करें तो Motorola Signature की कीमत 59,999 रखी गई है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। वहीं 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपए है, जबकि 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपए तय की गई है। यह स्मार्टफोन Pantone Carbon और Pantone Martini Olive कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा।

    फोन के फीचर की बात करें तो Motorola Signature में ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज मिलती है। कंपनी के मुताबिक, यह स्मार्टफोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है और इसमें MIL-STD 810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। फोन में एल्यूमिनियम फ्रेम और Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन मिलता है।

    डिस्प्ले के तौर पर Motorola Signature में 6.8-इंच का Super HD LTPO Extreme AMOLED पैनल दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,264×2,780 पिक्सल है। इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision और HDR10+ कंटेंट सपोर्ट मिलता है। पीक ब्राइटनेस 6,200 निट्स तक जानती है और गीले हाथों से फोन आसानी से ऑपरेट हो सके, उसके लिए Smart Water Touch फीचर दिया गया है।

    बैटरी की बात करें तो फोन में 5,200mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें 10W वायरलेस और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन एक बार चार्ज करने पर 41 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है।

    फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो Motorola Signature में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ दिया गया है। इसके अलावा 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 3x ऑप्टिकल और 100x हाइब्रिड जूम को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया गया है। फोन की बिक्री भारत में 30 जनवरी से Flipkart के जरिए शुरू होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale

    May 15, 2026

    Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..

    May 15, 2026

    लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.