Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की बैठक,तय सीमा में पेट्रोल-डीजल देने के निर्देश
    • केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक
    • छत्तीसगढ़ का स्मार्ट रजिस्ट्री मॉडल बना देश के लिए प्रेरणादायी उदाहरण
    • जनजातीय गांवों तक पहुंचेगी योजनाओं की सुविधा
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
    • प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
    • अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»पचपदरा स्थित रिफाइनरी में मजदूरों को ले जा रही 2 बसों की भिड़ंत ,मजदूरों ने मचाया बवाल, गाड़ी में की तोड़फोड़
    BREKING NEWS

    पचपदरा स्थित रिफाइनरी में मजदूरों को ले जा रही 2 बसों की भिड़ंत ,मजदूरों ने मचाया बवाल, गाड़ी में की तोड़फोड़

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान-–बालोतरा के पचपदरा स्थित रिफाइनरी में आज मजदूरों को ले जा रही 2 बसों की भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में कुछ मजदूरों को गम्भीर चोटें भी आईं. वहीं, इस जोरदार टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसा तब हुआ, जब सुबह मजदूरों से भरी बसें रिफाइनरी परिसर के भीतर उन्हें छोड़ने जा रही थी. दोनों बसें चौराहे पर पहुंचीं तो दोनों बसों में भिड़ गई. हादसे की सूचना मिलते ही रिफाइनरी की मेडिकल टीम मौके पर पहुची. घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है. 

    तोड़फोड़ के बाद हालात हुए तनावपूर्ण

    हालांकि, दुर्घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और परिवहन प्रबंधन को लेकर मजदूरों में भारी आक्रोश देखने को मिला. गुस्साए मजदूरों ने रिफाइनरी परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. इस दौरान वहां खड़ी एक एसयूवी गाड़ी में तोड़फोड़ भी की. हालात कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गए. 

    मामला गरमाता देख पुलिस ने संभाला मोर्चा

    मामला गरमाता देख पचपदरा थाना पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पर पचपदरा पुलिस और सीआईएसएफ के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने मजदूरों से बातचीत कर स्थिति को संभाला और समझाइश के बाद मजदूरों को शांत कराया. काफी प्रयासों के बाद हालात पर काबू पाया जा सका.

    मजदूरों को जांच का दिया आश्वासन

    रिफाइनरी प्रबंधन की ओर से मजदूरों को आश्वासन दिया गया कि हादसे की विस्तृत जांच कराई जाएगी और भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा. अधिकारियों के आश्वासन के बाद मजदूर शांत हुए और स्थिति सामान्य हुई.

    फिलहाल परिसर में शांति

    फिलहाल रिफाइनरी परिसर में शांति बनी हुई है. पुलिस और CISF की ओर से एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है, जबकि रिफाइनरी प्रबंधन हादसे के कारणों की जांच में जुटा हुआ है. वहीं, पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर आगे की कार्यवाही प्रारम्भ की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले

    May 15, 2026

    मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल

    May 15, 2026

    बीजेपी ने अपने ही पूर्व प्रवक्ता को 1 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा, जानें क्या है पूरा मामला

    May 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.