Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
    • प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
    • अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
    • मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल
    • जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या
    • कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale
    • Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»मशहूर गायक अभिजीत मजूमदार, 54 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा…
    BREKING NEWS

    मशहूर गायक अभिजीत मजूमदार, 54 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई – ओडिया फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर और कंपोजर अभिजीत मजूमदार का रविवार को निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे और लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से ओडिशा के संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

    अभिजीत मजूमदार का इलाज पिछले कई महीनों से एम्स भुवनेश्वर में चल रहा था। शनिवार देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया। डॉक्टरों के मुताबिक, वह हाइपरटेंशन, हाइपोथायरायडिज्म और क्रॉनिक लिवर डिजीज जैसी गंभीर समस्याओं से पीड़ित थे। तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

    उनके निधन पर कई कलाकारों, गायकों और फिल्म निर्देशकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। बीजद के प्रवक्ता लेनिन मोहंती ने एक्स पर लिखा कि अभिजीत मजूमदार का जाना केवल ओडिशा ही नहीं, बल्कि पूरे संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

    11 सितंबर 1971 को जन्मे अभिजीत मजूमदार ने 2000 के दशक की शुरुआत में ओडिया संगीत को नई पहचान दी। ‘लव स्टोरी’, ‘गोलमाल लव’, ‘सुंदरगढ़ रा सलमान खान’ और ‘श्रीमान सूरदास’ जैसी फिल्मों के उनके गीत आज भी लोकप्रिय हैं। उन्होंने 700 से अधिक गानों में संगीत दिया। उनके परिवार में पत्नी रंजीता मजूमदार और एक पुत्र है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले

    May 15, 2026

    मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल

    May 15, 2026

    रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर की करंट लगने से मौत

    May 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.