Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज,दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’
    • विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार
    • महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन
    • छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’
    • नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान
    • नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल चिंतित
    • इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश
    • रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»पहले दिन सिर्फ 8 लाख, अब 18 Cr पार, सुपरहिट बनी ‘हनुमान अंश’
    मनोरंजन

    पहले दिन सिर्फ 8 लाख, अब 18 Cr पार, सुपरहिट बनी ‘हनुमान अंश’

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली. ‘टॉक्सिक’ की रफ्तार जहां बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ती दिख रही है. वहीं एक छोटी फिल्म ने अपनी कमाई से सबको हैरान कर दिया है. नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित बताई जा रही ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के चौथे हफ्ते में ऐसा कमबैक किया है कि अब इसकी तुलना बड़ी फिल्मों से होने लगी है. पहले दिन महज 8 लाख रुपये से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने अब 18 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. चौथे शुक्रवार को भी फिल्म ने शानदार कमाई की है.

    ‘हनुमान अंश’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास रच रही है. जहां आमतौर पर फिल्में अपने चौथे हफ्ते तक थिएटर से बाहर होने लगती हैं, वहीं इस छोटी बजट की फिल्म ने अपने चौथे शुक्रवार यानी 22वें दिन को ऐसी सुनामी लाई है, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी.

    पहले दिन था साधारण कलेक्शन

    फिल्म की सबसे चौंकाने वाली बात इसकी शुरुआत है. फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन मात्र सिर्फ 8 से 10 लाख रुपये के बेहद साधारण कलेक्शन से शुरुआत की थी. लेकिन दर्शकों के शानदार रिव्यूज और मजबूत ‘वर्ड ऑफ माउथ’ के दम पर फिल्म का बिजनेस रोज बढ़ता गया.

    बॉक्स ऑफिस इंडिया  के मुताबिक, चौथे शुक्रवार को फिल्म ने 6.25 करोड़ रुपये नेट की शानदार कमाई दर्ज की है. पहले दिन के मुकाबले 22वें दिन फिल्म की कमाई में 7,275% तक का जबरदस्त उछाल देखने को मिला है, जो आज के दौर के भारतीय सिनेमा इतिहास में शायद ही कभी सुना या देखा गया हो. इस तरह फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन लगभग 18.10 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

    शो काउंट में भी हुआ इजाफा

    इतना ही नहीं फिल्म की शो काउंट में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है. पहले हफ्ते के शुक्रवार को देशभर में इसके करीब 276 शो थे, जो चौथे शुक्रवार तक बढ़कर लगभग 850 शो हो गए. यानी दर्शकों की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए सिनेमाघरों में फिल्म के शो भी बढ़ाए गए हैं.

    पहले दिन सुस्त, फिर कैसे मिली रफ्तार?

    अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर फिल्म को इतनी देर से रफ्तार क्यों मिली? इसकी सबसे बड़ी वजह वर्ड ऑफ माउथ और धार्मिक आस्था से जुड़ा दर्शकों का जुड़ाव माना जा रहा है. जैसे-जैसे फिल्म की चर्चा फैल रही है, नीम करोली बाबा के अनुयायियों और दूसरे दर्शकों के बीच इसे देखने की दिलचस्पी बढ़ रही है. फिल्म के लिए खास बात यह भी है कि इसका प्रदर्शन उत्तर भारत के सर्किट में काफी मजबूत बताया जा रहा है, जबकि दक्षिण और पूर्वी भारत में कारोबार थोड़ा कमजोर है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    परिणीति के बेटे नीर के साथ प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस ने मनाई अपनी पहली राखी…

    August 30, 2026

    ‘कुछ सीमाएं होनी चाहिए…’ कृति सेनन के रक्षा बंधन एड पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की मां

    August 28, 2026

    बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …

    August 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.