Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मौसम»पांच जिलों में एवलॉन्च की चेतावनी, मैदानी इलाकों में शुष्क रहेगा मौसम
    मौसम

    पांच जिलों में एवलॉन्च की चेतावनी, मैदानी इलाकों में शुष्क रहेगा मौसम

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून: उत्तराखंड में रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बारिश होने की संभावना है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से हल्की बारिश या 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार को हुई बारिश और बर्फबारी के बाद पर्वतीय क्षेत्र पर्यटकों से गुलजार हो गए हैं। बर्फ देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पर्वतीय क्षेत्र के पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं।

    बर्फबारी होने से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे

    वीकेंड पर छुट्टी का लुत्फ उठाने आ रहे पर्यटकों से होटल और होमस्टे भी फुल हो गए हैं, जिससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे पर भी रौनक आ गई है। एक तरफ जहां मसूरी में लंबे जाम से जूझकर पर्यटक बर्फ का दीदार करने पहुंचे तो वहीं चकराता, धनौल्टी और औली में भी पर्यटकों का तांता लगा रहा। चंबा, केदरकांठा, चोपता, नाग टिब्बा, हर्षिल और देवरिया ताल में भी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे।

    विशेषज्ञों का मानना है कि एक दिन की बर्फबारी से ग्लेशियरों को कोई फायदा नहीं मिला है। ग्लेशियरों में नई सतह के लिए लगातार अच्छी बर्फबारी होने की जरूरत है। बुग्यालों के लिए भी अच्छी बर्फबारी चाहिए। शुक्रवार को हुई बर्फबारी पहाड़ों के कई क्षेत्रों के लिए संजीवनी साबित हुई है।

    कई जगहों पर 10 साल बाद बर्फबारी

    कई क्षेत्रों में 4 साल तो कहीं 10 साल के बाद बर्फबारी हुई है। इस बर्फबारी जहां लोग खुश हैं तो वहीं यह बर्फबारी खेती और बागवानी के लिए भी संजीवनी से कम नहीं है। पहाड़ी क्षेत्रों में किसान बारिश और बर्फबारी का इंतजार में गेहूं और मटर की बुवाई नहीं कर पा रहे थे। अब उन्हें भी राहत मिली है।

    उत्तराखंड के इन जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट

    चंडीगढ़ डीजीआरई ने उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आज हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। 5 जिलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, डीजीआरई ने चमोली में 3000 मीटर और उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों में 2800 मीटर से ऊपर क्षेत्र में रविवार शाम तक हिमस्खलन होने की चेतावनी जारी की है।

    इन क्षेत्र में अस्थिर बर्फ के कारण एवलॉन्च आने से इनकार नहीं किया जा सकता। डीजीआरई की चेतावनी को देखते हुए आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने संबंधित जिलों के प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि ऊंचाई वाले संवेदनशील क्षेत्रों में आवाजाही पर नियंत्रण रखें। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक करें। इसके साथ किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों को राहत बचाव दलों को तैयार रखें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश के आसार, उत्तर-मध्य जिलों में बरसेंगे बादल…

    July 25, 2026

    छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने पकड़ ली रफ्तार,अगले 48 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

    July 18, 2026

    बिलासपुर:शहर में जलभराव, कई इलाकों में 3 से 4 फीट पानी; अधिकारियों को फील्ड में रहकर राहत-बचाव के निर्देश

    July 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.