Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गुप्त नवरात्रि 15 जुलाई से शुरू होगी , कई साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग
    • सिनेमाघरों में बारिश के साथ तबाही लेकर आएगी ‘तुम्बाड 2’, सोहम शाह के नए पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
    • 32MP सेल्फी कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ Moto G77 Power लांच
    • दूसरा टेस्ट ड्रॉ पर खत्म, वेस्टइंडीज ने 23 साल बाद श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती
    • जम्मू-कश्मीर:सुरक्षा बलों ने लश्कर आतंकी जाकिर गनई को मार गिराया…
    • छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
    • रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
    • स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहन – विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की प्रगति का व्यावहारिक रास्ता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»धुरंधर’ के एक्टर रेप केस में गिरफ्तार, नौकरानी से 10 साल तक बनाए शारीरिक संबंध
    मनोरंजन

    धुरंधर’ के एक्टर रेप केस में गिरफ्तार, नौकरानी से 10 साल तक बनाए शारीरिक संबंध

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    दुष्कर्म
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई, फिल्म धुरंधर के फेमस एक्टर को लेकर बड़ी खबर आ रही है। उन्हें मुंबई पुलिस ने अरेस्ट किया है। उन पर उन्हीं की नौकरानी से 10 तक रेप करने का गंभीर आरोप लगा है। धुरंधर में रहमान डकैत के रसोइए ‘अखलाक’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता नदीम खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नदीम पर उनके घर में काम करने वाली एक महिला ने पिछले 10 सालों तक बार-बार बलात्कार और यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। जैसे ही ये खबर आई हर कोई हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर तहलका मच गया।

    नदीम खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    टाइम्स टाऊ के अनुसार, पीड़ित महिला ने मालवणी पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह नदीम खान के घर पर घरेलू कामकाज करती थी और साल 2015 से ही नदीम ने उसे शादी का झांसा दिया हुआ था। उसका भरोसा जीतकर लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। वह बार-बार महिला के साथ अत्याचार और बलात्कार करता रहा। अब पीड़िता का कहना है कि वह लंबे समय तक डर के कारण चुप रही, उसे उम्मीद थी कि नदीम अपना वादा निभाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं, जिससे महिला का मानसिक उत्पीड़न बढ़ने लगा, तब उसने हिम्मत जुटाकर कानून का सहारा लिया।

    एक अधिकारी ने बताया कि कथित शारीरिक संबंध पहली बार शिकायतकर्ता के घर पर बने थे, जो मालवानी पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आता है, और पीड़िता भी उसी इलाके में रहती है, इसलिए वर्सोवा पुलिस ने जीरो FIR के तहत मामला मालवानी पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या नदीम ने इसी तरह किसी अन्य महिला को भी अपना शिकार बनाया है। पुलिस इस मामले में नदीम के पुराने रिकॉर्ड्स भी खंगाल रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सिनेमाघरों में बारिश के साथ तबाही लेकर आएगी ‘तुम्बाड 2’, सोहम शाह के नए पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

    July 8, 2026

    जम्मू-कश्मीर:सुरक्षा बलों ने लश्कर आतंकी जाकिर गनई को मार गिराया…

    July 8, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का बड़ा फैसला: अब व्हाट्सएप पर मिलेंगे बी-1, खसरा और भूमि दस्तावेज

    July 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.