Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज,दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’
    • विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार
    • महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन
    • छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’
    • नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान
    • नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल चिंतित
    • इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश
    • रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 31
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»फ्रांस में सोशल मीडिया नहीं चला पाएंगे 15 साल से छोटे बच्चे, लगेगा बैन
    तकनीकी

    फ्रांस में सोशल मीडिया नहीं चला पाएंगे 15 साल से छोटे बच्चे, लगेगा बैन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करने वाले देशों की लिस्ट में एक और नाम शामिल होने वाला है. फ्रांस की नेशनल असेंबली से 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करने वाले बिल को हरी झंडी मिल गई है. इस बिल में बच्चों के लिए सोशल नेटवर्क्स और सोशल नेटवर्किंग फंक्शनलिटीज को बैन करने का प्रस्ताव है. अब इसे सीनेट में भेजा जाएगा और कानून बनने के बाद फ्रांस में 15 साल से छोटे बच्चे सोशल मीडिया यूज नहीं कर पाएंगे.

    ऑस्ट्रेलिया के कदमों पर चलेगा फ्रांस

    ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया यूज करने पर पाबंदी लगी हुई है. अब फ्रांस भी उसी रास्ते पर चलने की तैयारी कर रही है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी अकसर युवाओं के बीच हिंसा के पीछे सोशल मीडिया को जिम्मेदार मानते आए हैं. अपने नए साल के संबोधन में भी उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को सोशल मीडिया और स्क्रीन से बचाने की अपील की थी. मैक्रों चाहते हैं कि यह इस साल सितंबर में नए एकेडमिक सेशन की शुरुआत से पहले फ्रांस में यह कानून लागू हो जाए. इस बिल को पेश करते Laure Miller ने कहा कि हम क्लियर बाउंड्री सेट करना चाहते हैं. हमारे बच्चे पढ़ कम रहे हैं, सो कम रहे हैं, लेकिन खुद को एक-दूसरे से कंपेयर ज्यादा कर रहे हैं. यह फ्री माइंड के लिए लड़ाई है.

    बाकी देशों में भी चल रहा है विचार

    फ्रांस की तरह दुनिया के कई अन्य देश भी सोशल मीडिया बैन के मामले में ऑस्ट्रेलिया को कॉपी करने का विचार कर रहे हैं. फ्रांस के अलावा ब्रिटेन, डेनमार्क, स्पेन और ग्रीस में भी बच्चों के सोशल मीडिया यूज करने पर पाबंदी लग रही है. यूरोपीय संसद ने भी संघ से बच्चों के लिए सोशल मीडिया एक्सेस करने की मिनिमम उम्र सेट करने की मांग की है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इंस्टाग्राम व फेसबुक पर बच्चों के लिए सुरक्षा उपाय कितने कारगर होंगे?

    August 29, 2026

    Philips के नए 5G फोन की एंट्री जल्द, 120Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा 64MP कैमरा

    August 26, 2026

    Google का नया Fitbit Air लॉन्च से पहले ही भारत में बिकने लगा?

    August 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.