नई दिल्ली। नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसायटी की एक ऊंची इमारत से शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली।
युवक की पहचान संभव जैन, निवासी मानेसर, गुरुग्राम के रूप में हुई है। वह सुपरनोवा के एक एयरबीएनबी में ठहरा हुआ था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
43वीं मंजिल से लगाई छलांग
पुलिस के मुताबिक, संभव जैन शुक्रवार को सुपरनोवा में चेक-इन हुआ था। शनिवार को उसे चेक-आउट करना था। चेक-आउट से पहले ही उसने इमारत की 43वीं मंजिल से छलांग लगा दी।
बताया जा रहा है कि घटना के समय पास के फ्लैट में कुछ लोग AC रिपेयरिंग का काम कर रहे थे। उन्होंने युवक को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन वह नीचे कूद गया।
युवक की मौके पर मौत
बताया गया कि काफी ऊंचाई से गिरने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गिरने से शरीर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

