Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात
    • छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में नवाचारी उद्यम स्थापित कर रोजगार प्रदाता बनें युवाः डॉ. चंदेल
    • कृषि मंत्री श्री नेताम के सख्त निर्देश- रबी 2025 के अंतर्गत किसानों के लंबित फसल बीमा क्लेम का आगामी तीन कार्य दिवस में होगा भुगतान
    • मेरठ सांप कांड क्या था? मुस्कान-साहिल की तर्ज पर कोर्ट ने रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा
    • दिल्ली: तिरंगा मार्च से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दिपके पुलिस हिरासत में, धारा 163 और अदालत की पुरानी शर्तों का दिया हवाला 
    • पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और गरीबों के हक की राशि में हेराफेरी कतई बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • मुंबई में गरबा देख भावुक हुई विदेशी लड़की, बोली- भारत छोड़ने के बाद इन पलों को बहुत याद करूंगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, October 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»कार की ड्राइविंग सीट पर मिला CCL के रिटायर्ड GM का शव, कनपटी के पीछे लगी थी गोली
    क्राइम

    कार की ड्राइविंग सीट पर मिला CCL के रिटायर्ड GM का शव, कनपटी के पीछे लगी थी गोली

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    an Indian or Asian person laying dead with outstretched hand during COVID-19 or corona virus outbreak
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना। राजीव नगर थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी रोड नंबर-4 स्थित जमुना पैलेस के नीचे शनिवार सुबह CCL के रिटायर्ड जनरल मैनेजर आलोक कुमार का शव उनकी कार की ड्राइविंग सीट पर मिला। उनकी कनपटी के पीछे गोली लगी थी। घटनास्थल के पास से पुलिस ने एक पिस्टल और खाली कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    तीन दिन पहले रांची से पटना पहुंचे थे आलोक कुमार

    जानकारी के अनुसार, आलोक कुमार रांची के गोंदा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर, कांके रोड में रहते थे। करीब तीन दिन पहले वह पटना के फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित अपनी बहन के घर पहुंचे थे। शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद राजीव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

    पुलिस कार और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि कार का ड्राइविंग सीट वाला गेट खुला था और शीशा भी नीचे था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे गोली चलने की आवाज सुनाई देने की बात सामने आई है।

    आत्महत्या या हत्या? दोनों एंगल से जांच

    पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना आत्महत्या का मामला प्रतीत होने की बात सामने आई है। हालांकि, मृतक के रिश्तेदारों ने हत्या की आशंका जताई है। इसके बाद पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

    मौत की वास्तविक वजह क्या है और गोली किन परिस्थितियों में चली, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

    रांची स्थित घर में चोरी की भी सामने आई थी बात

    बताया गया कि आलोक कुमार का एक बेटा विदेश में रहता था। कुछ दिन पहले रांची स्थित उनके घर में चोरी होने की बात भी सामने आई थी। इसके अलावा आलोक कुमार के जमीन के कारोबार से जुड़े होने की जानकारी भी सामने आई है।

    फिलहाल पुलिस घटनास्थल से बरामद पिस्टल, कारतूस, कार और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। मामले में हत्या और आत्महत्या समेत सभी पहलुओं की पड़ताल जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पहले जलाया, फिर खुद अस्पताल लेकर पहुंचा दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी छोड़कर गई तो पति ने दो साल के बेटे को जिंदा जलाया…

    October 16, 2026

    राजधानी रायपुर में एक बार फिर से लूट की वारदात, गैस एजेंसी के सुपरवाइजर की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर डेढ़ लाख छीनकर फरार

    October 16, 2026

    पति के मोबाइल पर पहुंचे पत्नी के प्राइवेट फोटो-वीडियो, भड़की महिला ने एक्स पर किया चाकू से हमला!

    October 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.