Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ के PWD विभाग में 84 अधिकारियों के तबादले:29 कार्टोग्राफर, 14 असिस्टेंट ग्रेड-1 और 41 असिस्टेंट ग्रेड-2 के कर्मचारी भी शामिल
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति
    • कातिल पति का गूगल सर्च आया सामने-‘अगर पत्नी आत्महत्या कर ले तो क्या पति जिम्मेदार?’ फिर कर दी प्रेग्नेंट वाइफ की हत्या…
    • अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर
    • कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
    • कौन हैं निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर जो प्रकाश राज और अभिजीत दिपके साथ CJP का प्रदर्शन में शामिल होंगे
    • पूरा परिवार संघ का है…PM मोदी ने गुजरात के दिवंगत BJYM कार्यकर्ता के पिता को लगाया फोन, भावुक ऑडियो आया सामने
    • आशुतोष-सौरव को जमानत कोई जीत नहीं, शायना एनसी ने कहा- कोर्ट को भी लगा ये लोग अशांति फैला सकते हैं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, October 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»एक फोटो प्रदर्शनी और गहलोत-पायलट के निशाने पर कौन? प्रियंका वाड्रा के बेटे रेहान पर गरमाई सियासत
    मुख्य समाचार

    एक फोटो प्रदर्शनी और गहलोत-पायलट के निशाने पर कौन? प्रियंका वाड्रा के बेटे रेहान पर गरमाई सियासत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बीकानेर: दिल्ली स्थित राजस्थान सरकार की संपत्ति ‘बीकानेर हाउस’ में आयोजित एक फोटो प्रदर्शनी के दौरान 70 से अधिक तस्वीरों को हटाए जाने के बाद सियासत गरमा गई है। यह फोटो प्रदर्शनी प्रियंका गांधी वाड्रा के पुत्र रेहान वाड्रा की ओर से आयोजित की गई थी। प्रदर्शनी से अचानक इतनी बड़ी संख्या में तस्वीरें हटाए जाने की घटना को कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘सेंसरशिप’ और लोकतंत्र पर हमला करार दिया है।

    कला का गला घोंटना बेहद निंदनीय: अशोक गहलोत

    राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि बीकानेर हाउस राजस्थान सरकार की संपत्ति है और भाजपा सरकार की निगरानी में एक युवा कलाकार की कला का गला घोंटा गया है, जो बेहद निंदनीय है।

    गहलोत ने बताया कि हटाई गई तस्वीरों में कई तस्वीरें दिल्ली में हुए युवा आंदोलनों से जुड़ी थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा को सबसे ज़्यादा डर उस सच से लगता है जो जनता के सामने आ जाए। जो सरकार एक फोटो प्रदर्शनी से घबरा जाए, वह इन आंदोलनों के दौरान उठाए गए अनुचित कदमों को छिपाना चाहती है।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने रेहान वाड्रा के साहस की सराहना करते हुए कहा कि प्रदर्शनी के दौरान रेहान को तिरंगे की दो तस्वीरों को हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने तिरंगे वाली तस्वीरें हटाने से साफ़ इनकार कर दिया। उनकी यह दृढ़ता सराहनीय है और उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि राष्ट्रध्वज तिरंगे के सम्मान पर कोई समझौता नहीं हो सकता। गहलोत ने सवाल उठाया कि सच्चाई बयां करने वाली तस्वीरें क्यों हटाई गईं और भाजपा सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आशुतोष-सौरव को जमानत कोई जीत नहीं, शायना एनसी ने कहा- कोर्ट को भी लगा ये लोग अशांति फैला सकते हैं

    October 22, 2026

    देहरादून की खास शादी: ढ़ाई घंटे तक कई किमी पैदल चलकर दुल्हे के घर बारात लेकर पहुंची दुल्हन, ये है वजह

    October 22, 2026

    GT Road पर टायर फटने के बाद खड़े कैंटर से टकराई यात्रियों से भरी बस; 8 लोग गंभीर रूप से घायल

    October 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.