Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ के PWD विभाग में 84 अधिकारियों के तबादले:29 कार्टोग्राफर, 14 असिस्टेंट ग्रेड-1 और 41 असिस्टेंट ग्रेड-2 के कर्मचारी भी शामिल
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति
    • कातिल पति का गूगल सर्च आया सामने-‘अगर पत्नी आत्महत्या कर ले तो क्या पति जिम्मेदार?’ फिर कर दी प्रेग्नेंट वाइफ की हत्या…
    • अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर
    • कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
    • कौन हैं निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर जो प्रकाश राज और अभिजीत दिपके साथ CJP का प्रदर्शन में शामिल होंगे
    • पूरा परिवार संघ का है…PM मोदी ने गुजरात के दिवंगत BJYM कार्यकर्ता के पिता को लगाया फोन, भावुक ऑडियो आया सामने
    • आशुतोष-सौरव को जमानत कोई जीत नहीं, शायना एनसी ने कहा- कोर्ट को भी लगा ये लोग अशांति फैला सकते हैं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, October 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»देहरादून की खास शादी: ढ़ाई घंटे तक कई किमी पैदल चलकर दुल्हे के घर बारात लेकर पहुंची दुल्हन, ये है वजह
    मुख्य समाचार

    देहरादून की खास शादी: ढ़ाई घंटे तक कई किमी पैदल चलकर दुल्हे के घर बारात लेकर पहुंची दुल्हन, ये है वजह

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून: देहरादून के दूरस्थ चकराता ब्लॉक के उदावा में एक दुल्हन बारात ढ़ाई घंटे पैदल चलकर दुल्हे के घर पहुंची। गांव में सड़क न होने की वजह से दुल्हन को पैदल ही कई किमी तक चलकर बारात ले जानी पड़ी। चकराता के इन इलाकों में आज भी ‘जोजोड़’ परंपरा निभाई जाती है। जिसमें दुल्हन बारात लेकर अपने मायके से ससुराल पहुंचती है।

    इसी पंरपरा को निभाने के लिए दुल्हन अपनी बारात लेकर पैदल निकल पड़ी। दुल्हन ने बताया कि वह करीब ढ़ाई घंटे पैदल चली। तब जाकर दुल्हे के घर पहुंची। दुल्हन ने सरकार से जल्द सड़क की मांग पूरा करने की अपील की है।

    दोनों गांव के बीच सड़क मार्ग नहीं

    बताया जा रहा है कि बारात बीते मंगलवार को हुई। उदावा गांव के अनिल चौहान का विवाह बुल्हाड़ गांव की शर्मीला से तय हुआ था। मंगलवार को दुल्हन बरात के साथ वाहन से लोखंडी तक पहुंची। इसके बाद उदावा गांव तक सड़क नहीं होने के कारण उसे पैदल पहाड़ी रास्ते से सफर तय करना पड़ा। बारात बुल्हाड़ गांव से उदावा गांव जानी थी। जो कि करीब 18 किमी दूर है। दोनों गांव के बीच सड़क मार्ग नहीं है।

    परंपरा को निभाने के लिए दुल्हन शर्मिला को लोखंडी से करीब 10 किमी का सफर पैदल तय करना करना। सड़क सुविधा नहीं होने के कारण दुल्हन करीब ढ़ाई घंटे पैदल चलकर बरात लेकर उदावा गांव पहुंची। बीच में दुल्हन दौड़ती हुई भी नजर आई। दुल्हन के पीछे सारे रिश्तेदार और परिजन भी पैदल चलते दिखे। जिसका लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

    देहरादून का जनजातीय क्षेत्र जौनसार-बावर लोक परंपराओं संस्कृति, रीति-रिवाजों और पारंपरिक खानपान के लिए अपनी अलग पहचान रखता है। यहां आज भी शादियां पुरानी परंपरा से होती है। इन्हीं में एक परंपरा है ‘जोजोड़’, जिसमें दुल्हन बारात लेकर अपने मायके से ससुराल पहुंचती है। हालांकि कहीं अब बदलाव भी हो गया है। कुछ जगह दुल्हा भी बारात लेकर पहुंचते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आशुतोष-सौरव को जमानत कोई जीत नहीं, शायना एनसी ने कहा- कोर्ट को भी लगा ये लोग अशांति फैला सकते हैं

    October 22, 2026

    एक फोटो प्रदर्शनी और गहलोत-पायलट के निशाने पर कौन? प्रियंका वाड्रा के बेटे रेहान पर गरमाई सियासत

    October 22, 2026

    GT Road पर टायर फटने के बाद खड़े कैंटर से टकराई यात्रियों से भरी बस; 8 लोग गंभीर रूप से घायल

    October 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.