Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर चर्चा उर्वशी रौतेला
    • विकसित ग्राम से विकसित भारत की आधारशिला बनेगा VB-GRAM G, एक जुलाई से देशभर में होगा लागू : राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान
    • सूरजपुर के सुखदेवपुर में पुल टूटने से कोयला परिवहन ठप ,300 ट्रकों की आवाजाही रुकी,दर्जनों गांवों का संपर्क कटा…
    • Chhattisgarh बड़ी कार्रवाई : रायगढ़ में IPL सट्टा और हवाला नेटवर्क का खुलासा, 1 करोड़ से अधिक नकदी जब्त…
    • रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…
    • “हर घर पहुँचा जीवनदायी जल : चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बनी बदलाव की मिसाल”
    • मोस्ट वांटेड बेला अरेस्ट, 15 कमांडर सरेंडर के मूड में, 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की बढ़ी मुश्किलें
    • उत्तराखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए e-KYC अनिवार्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»शादी में गए पुलिस वाले ने एक शख्स को मरी गोली, पत्नी के साथ अवैध संबंध के चलते करदी हत्या
    क्राइम

    शादी में गए पुलिस वाले ने एक शख्स को मरी गोली, पत्नी के साथ अवैध संबंध के चलते करदी हत्या

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली , राजधानी के वजीराबाद इलाके से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब एक पुलिस वाले ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार पुलिस वाले को शक था कि मृतक के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है और इसी के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी अब भी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

    उत्तर प्रदेश के बागपत का रहने वाला था मृतक

    जानकारी के मुताबिक आशीष उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का रहने वाला था और प्रवर्तन विभाग में मल्टी टास्किंग स्टाफ के रूप में कार्यरत था। वह अपने भाई के साथ एक पड़ोसी की शादी में शामिल होने वजीराबाद आया था। शादी खत्म होने के बाद जब दोनों भाई अपने गांव लौटने की तैयारी कर रहे थे, तभी आरोपियों ने रास्ते में रोककर हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले आशीष को पिस्टल की बट से पीटा और फिर उसके सीने में गोली मार दी। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

    मृतक और पुलिस वाले की पत्नी के बीच अवैध संबंध

    इसके बाद आशीष का छोटा भाई अनुज अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के मुख्य आरोपी की पहचान परवेश के रूप में हुई है, जो दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक यूनिट में तैनात हेड कांस्टेबल है और वर्ष 2008 में सेवा में शामिल हुआ था। परवेश भी आशीष के गांव का ही रहने वाला है और अनुज के अनुसार, परवेश को शक था कि उसकी पत्नी और आशीष के बीच संबंध हैं। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले भी तनाव हो चुका था। बताया गया कि करीब चार महीने पहले परवेश ने आशीष के पिता से भी इसके बारे में शिकायत की थी। लेकिन इस मामले का निपटारा नहीं हुआ।

    पुलिस कर रही मामले की जांच

    अनुज के अनुसार इसी विवाद के चलते परवेश ने आशीष की हत्या कर दी। शादी समारोह के दौरान परवेश अपने भाई संदीप और साले विपिन व विकास के साथ पहुंचा था। यहीं कार्यक्रम के बाद उन्होंने आशीष की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने आशीष के शव को कब्जे में लिया। इसके बाद मौके पर क्राइम टीम और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) को बुलाकर सबूत जुटाए गए। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच के दौरान परवेश, उसके भाई संदीप और साले विपिन को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। चौथा आरोपी विकास अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…

    May 13, 2026

    मालिक से नाराज ड्राइवर बना ‘लुटेरा’, बेटे के साथ मिलकर रची 18 लाख लूट की साजिश, गिरफ्तार

    May 13, 2026

    18 माह की बच्ची को अगवा कर फिरौती मांग रहे बदमाश…

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.