Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रचार-प्रसार कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन जिलों के अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश
    • मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण
    • आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव श्री विकासशील
    • प्रबंध निदेशक श्री भीमसिंह कंवर के मुख्य आतिथ्य में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ में एक विशेष हेल्थ टॉक का आयोजन…
    • 4 साल की बच्ची पर तेंदुए ने किया अटैक, बिना किसी हथियार के बाप हाथों से जबड़ा खोल बचाया
    •  राजस्थान विधानसभा को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी
    • पलाश चंदेल बने अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश युवा महामंत्री
    • केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»प्रबंध निदेशक श्री भीमसिंह कंवर के मुख्य आतिथ्य में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ में एक विशेष हेल्थ टॉक का आयोजन…
    छत्तीसगढ़

    प्रबंध निदेशक श्री भीमसिंह कंवर के मुख्य आतिथ्य में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ में एक विशेष हेल्थ टॉक का आयोजन…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शरीर का बेहतर ध्यान रखकर रह सकते हैं निरोगी- भीम सिंह कंवर

    रोबोटिक तकनीक से अब आसान हुआ नी एवं हिप रिप्लेसमेंट: डॉ. प्रतीक धाबलिया

    रायपुर- छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ में एक विशेष हेल्थ टॉक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीमसिंह कंवर रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ईश्वर ने मनुष्य को अमूल्य जीवन प्रदान किया है और इसी शरीर के माध्यम से हम समाज व मानव सेवा के कार्य कर पाते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शरीर का उचित ध्यान रखकर ही हम निरोगी जीवन जी सकते हैं।

    इस अवसर पर विशेषज्ञ वक्ता के रूप में उपस्थित रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. प्रतीक धाबलिया ने बताया कि आधुनिक रोबोटिक तकनीक आधारित सर्जरी के माध्यम से घुटने एवं हिप रिप्लेसमेंट अब अधिक सटिक, सुरक्षित और आसान हो गया है। तकनीकों के उपयोग से मरीजों की रिकवरी पहले की तुलना में काफी तेज हो रही है।

    डॉ. धाबलिया ने यह भी बताया कि कस्टम-मेड इम्प्लांट्स और एडवांस सर्जिकल प्लानिंग के जरिए मरीजों को बेहतर परिणाम मिल रहे हैं, जिससे वे जल्द ही सामान्य जीवन में लौट पा रहे हैं।

    कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी जिज्ञासाएं रखीं और विशेषज्ञ से समाधान प्राप्त किया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री आरपी नामदेव, महाप्रबंधक श्रीमती नंदिनी भट्टाचार्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचएल पंचारी, चिकित्सा सलाहकार डॉ. विवेक गोले, डा. इंदु साहू सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन प्रबंधक (जनसंपर्क) गोविन्द पटेल ने किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन का समापन किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रचार-प्रसार कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन जिलों के अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश

    April 24, 2026

    मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण

    April 24, 2026

    आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव श्री विकासशील

    April 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.