Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर
    • स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
    • केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
    • आज का राशिफल : पढ़ें दैनिक राशिफल…
    • श्री कोर्सेवाड़ा का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति, वे सुलझे हुए, परिपक्व, मिलनसार और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थे : मुख्यमंत्री श्री साय
    • राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, November 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»रेलवे में तत्काल टिकट बुकिंग के लिए एक जुलाई से आधार प्रमाणीकरण जरुरी
    BREKING NEWS

    रेलवे में तत्काल टिकट बुकिंग के लिए एक जुलाई से आधार प्रमाणीकरण जरुरी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    रेल यात्रियों
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। यात्रियों के हितों की रक्षा और तत्काल टिकट बुकिंग को पारदर्शी बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट प्रणाली में अहम बदलावों की घोषणा की है। अब यात्रियों को तत्काल टिकट बुकिंग के लिए एक जुलाई से आधार वेरिफिकेशन कराना जरुरी होगा।

    एक विज्ञप्ति के अनुसार इन बदलावों का उद्देश्य तत्काल टिकट व्यवस्था के दुरुपयोग को रोकने और उपयोगकर्ता प्रमाणीकरण को मजबूत करने के लिए रेलवे ने अपने नए नियम लागू किए हैं। अब एक जुलाई से आईआरसीटीसी वेबसाइट और ऐप के जरिए तत्काल टिकट सिर्फ आधार-प्रमाणित उपयोगकर्ता को ही मिलेंगे। वहीं, 15 जुलाई से ऑनलाइन बुकिंग के लिए आधार आधारित ओटीपी सत्यापन अनिवार्य होगा।

    विज्ञप्ति के अनुसार 15 जुलाई से पीआरएस काउंटर और अधिकृत एजेंटों के जरिये बुक किये गये तत्काल टिकटों के लिए भी मोबाइल नंबर पर भेजा गया ओटीपी सत्यापन अनिवार्य होगा। साथ ही, तत्काल बुकिंग खुलने के पहले 30 मिनट तक अधिकृत एजेंट टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। यह नियम एसी क्लास के लिए सुबह 10 से 10:30 बजे तक और नॉन-एसी क्लास के लिए 11 से 11:30 बजे तक लागू रहेगा।

    तत्काल टिकट बुकिंग में पारदर्शिता बढ़ाने और वास्तविक यात्रियों तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए ये बदलाव किये जा रहे हैं। सीआरआईएस और आईआरसीटीसी को सिस्टम में जरूरी बदलाव कर सभी क्षेत्रीय रेलवे और संबंधित विभागों को सूचित करने के निर्देश दिये गये हैं। रेलवे मंत्रालय ने यात्रियों से अपने आईआरसीटीसी प्रोफाइल को आधार से लिंक करने की अपील की है, ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर

    November 1, 2026

    खरगे के आवास पर ‘मॉक संसद’, CEC पर लगाए 6 आरोप; रखी 3 मांगें

    October 31, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के स्टाल की सराहना की

    October 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.