Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ममता को बायो में Ex-CM मंजूर नहीं, शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही दिया नया परिचय
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»राघव चड्ढा पर इन 3 वजहों से AAP ने लिया एक्शन!
    मुख्य समाचार

    राघव चड्ढा पर इन 3 वजहों से AAP ने लिया एक्शन!

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को उच्च सदन के डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है. उनकी जगह यह जिम्मेदारी अशोक मित्तल को दी गई है. चड्ढा, पंजाब राज्य से राज्यसभा सांसद हैं. सूत्रों का दावा है कि राघव चड्ढा के खिलाफ यह एक्शन कुछ खास वजहों से लिया गया है.

    AAP ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखा है उसमें यह भी कहा गया है कि उन्हें बोलने का समय आवंटित न किया जाए.

    इसमें सबसे पहली वजह है कि जब दिल्ली में आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, जैसे अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत कईयों को जमानत मिली, उस पर भी वह चुप थे.

    माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा पर इसलिए भी एक्शन लिया क्योंकि वह राज्यसभा में पार्टी के कोटे से तय किए हुए समय में बोल रहे थे. इस वजह से पार्टी के अन्य सांसदों को मौका या तो नहीं मिल पाता था या कम मिलता था.

    पार्टी के काम में नहीं ले रहे थे दिलचस्पी?

    दावा किया जा रहा है कि राघव चड्ढा बीते कुछ समय से पार्टी के कामों में दिलचस्पी नहीं ले रहे थे. दीगर है कि राज्यसभा सांसद बीते कुछ समय से अपने द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों की वजह से चर्चा में थे. इसके अलावा वह इस बात को भी लेकर सुर्खियों का हिस्सा रहे कि आम आदमी पार्टी में बहुत सारे उतार चढ़ाव आए मगर वह चुप रहे.

    इतना ही नहीं बीते दिनों सांसद संजय सिंह से जब एक जगह सवाल किया गया कि क्या राघव चड्ढा, किसी और दल में शामिल हो सकते हैं, तब राज्यसभा एपमी ने कहा था कि यह आप उनसे पूछिए, लेकिन अगर वह ऐसा करते हैं तो उनके खिलाफ होने वाला सबसे पहला आदमी मैं रहूंगा. हालांकि उन्होंने तब राघव के किसी और पार्टी में जाने की अटकलों को खारिज किया था.

    आम आदमी पार्टी के इस एक्शन के बाद अब सवाल है कि राघव चड्ढा का रुख क्या होगा? राज्यसभा सांसद बनने से पहले आप नेता राघव चड्ढा, दिल्ली स्थित रजिंदर नगर से सांसद थे. 2022 में पंजाब में विधानसभा चुनाव में आप के जीतने के बाद पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम

    May 9, 2026

    भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल

    May 9, 2026

    साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.