छत्तीसगढ़रायपुर

चार साल से आरोपी पिता फरार, पूछताछ के लिए मां को थाने लेकर गई पुलिस तो बेटी ने लगा ली फांसी

रायपुर, राजधानी के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित अमलीडीह में बुधवार को 18 वर्षीय अमीना पटेल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रांरभिक जानकारी के अनुसार, युवती ने यह कदम पुलिस द्वारा उसकी मां को पूछताछ के लिए थाने ले जाने के बाद उठाया। स्वजन ने पुलिस पर प्रताडऩा का आरोप लगाया हैं।

अमीना पटेल ने बुधवार दोपहर करीब डेढ़ से पौने दो बजे के बीच अपने घर में फांसी लगाई। पुलिस के अनुसार, मृतका के पिता महेंद्र पटेल के विरूद्ध वर्ष 2022 में मंदिर हसौद थाने में नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हैं। महेंद्र के खिलाफ अब तक चार बार वारंट जारी किया जा चुका हैं। इसी संदर्भ में, मंदिर हसौद पुलिस महेंद्र की पत्नी खिली पटेल को उसके पति के संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए महिला थाने ले गई। मां को पुलिस द्वारा ले जाने से अमीना मानसिक रूप से घबरा गई। पुलिस के जाने के कुछ ही समय बाद उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसियों ने दरवाजा तोडक़र अमीना को फंदे से उतारा और उसे मेडिशाइन अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button