Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त
    • कौन हैं सोनिया सहरावत? RAF असिस्टेंट कमांडेंट जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट कोसा तो महुआ मोइत्रा बोलीं…
    • Chhattisgarh news:चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड, बीएड और डीएलएड की प्रवेश की काउंसिलिंग अगस्त के पहले सप्ताह से हो जाएगी शुरू…
    • तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद मौन आंदोलन में शामिल अन्ना हजारे फफक-फफक कर रोए
    • अनियंत्रित होकर घर में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 2 की मौके पर मौत; छह घायल
    • शिवरीनारायण:मोबाइल गेम की लत ने ली किशोर की जान, दो बार सांप ने काटा, फिर भी नहीं छोड़ा फोन…
    • बोड़ला थाना क्षेत्र में हुए एक अंधे हत्याकांड का महज सात दिनों के भीतर खुलासा…
    • रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»43 साल की हुईं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा
    मनोरंजन

    43 साल की हुईं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई । ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार को अपना 43वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उन्हें दुनिया भर से ढेरों शुभकामनाएं मिलीं, लेकिन उनकी मां डॉ. मधु चोपड़ा की शुभकामनाएं सबसे खास रहीं। डॉ. मधु ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने प्रियंका को अपनी प्रेरणा और गर्व का स्रोत बताया और कहा कि उनकी बेटी अपनी मेहनत और प्रतिभा से दुनिया भर में बदलाव ला रही है।

    इस वीडियो में प्रियंका के ग्लैमरस फोटोशूट, उनके पति निक जोनस के साथ खूबसूरत पल, और परिवार के साथ बिताए यादगार लम्हों की झलकियां शामिल हैं। एक तस्वीर में डॉ. मधु अपनी पोती मालती को गोद में लिए हुए हैं, जबकि प्रियंका उनके बगल में मुस्कुराती नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रियंका के पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उनके खुशी भरे पल भी दिखाए गए हैं।

    वीडियो के साथ लिखा गया, जन्मदिन मुबारक, प्रियंका! तुम्हें एक मजबूत और प्रेरणादायक महिला के रूप में देखना मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। कैप्शन में डॉ. मधु ने लिखा, मेरी बेटी, तुम्हारी ताकत, हिम्मत और बड़ा दिल देख मैं गर्व महसूस करती हूं। जन्मदिन की बधाई, प्रियंका। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।

    वहीं, प्रियंका ने भी अपना जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें समुद्र तट पर बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ बिताए पलों की तस्वीरें थीं। उन्होंने लिखा, मैं अपने 43वें जन्मदिन पर बहुत आभारी हूं। मेरा परिवार मेरे लिए सबसे बड़ा तोहफा है। दुनिया भर के मेरे शुभचिंतकों का प्यार और समर्थन मुझे हमेशा प्रेरित करता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बोड़ला थाना क्षेत्र में हुए एक अंधे हत्याकांड का महज सात दिनों के भीतर खुलासा…

    July 23, 2026

    रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी

    July 23, 2026

    स्कूल में मिड डे मील खाने से 94 बच्चे बीमार, मचा हड़कंप

    July 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.