Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची
    • “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
    • शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
    • रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
    • आदित्य कुमार चंद्राकर बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
    • मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे
    • मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»अभिनेत्री से निर्देशक बनीं एल्सा घोष, लेकर आ रही हैं फिल्म-‘ओह तेरी!’
    मनोरंजन

    अभिनेत्री से निर्देशक बनीं एल्सा घोष, लेकर आ रही हैं फिल्म-‘ओह तेरी!’

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ी सिनेमा में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। लोकप्रिय अभिनेत्री एल्सा घोष अब निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखते हुए अपनी पहली निर्देशित फिल्म ‘ओह तेरी!’ लेकर आ रही हैं, जो 19 दिसंबर 2025 को पूरे छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। सस्पेंस और कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म पहले ही दर्शकों के बीच खास चर्चा का विषय बन चुकी है।

    फिल्म का ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों का उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। ट्रेलर में कश्मीर की खूबसूरत वादियों के दृश्य और एल्सा घोष का एक्शन अवतार, जिसमें वे AK-47 थामे नजर आती हैं, फिल्म को लेकर रोमांच बढ़ा रहा है। फिल्म की स्टारकास्ट एल्सा घोष, रोशन विरवानी, रजनीश झांझी और प्रदीप शर्मा ने संयुक्त रूप से मीडिया से बातचीत में बताया कि ‘ओह तेरी!’ एक संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है, जिसमें भरपूर कॉमेडी के साथ सस्पेंस का तड़का भी है।

    छत्तीसगढ़ी और क्षेत्रीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री एल्सा घोष ने इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ निर्देशन की पूरी जिम्मेदारी भी निभाई है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के अनुसार, शूटिंग के दौरान एल्सा कैमरे के सामने ही नहीं, बल्कि कैमरे के पीछे भी पूरी तरह सक्रिय रहीं। कहानी, दृश्य संयोजन और कलाकारों के अभिनय को गढ़ने में उनकी अहम भूमिका रही। सेट से सामने आए वीडियो और तस्वीरें इस बात की गवाही देते हैं कि एल्सा घोष ने अपने करियर को एक नई दिशा दी है।

    मितान मूवीज़ के बैनर तले बनी फिल्म ‘ओह तेरी!’ 19 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ़ी और हिंदी भाषा में रिलीज़ होगी। फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और निर्देशन एल्सा घोष ने स्वयं किया है। फिल्म के निर्माता अजय सिंह राजपूत और रोशन विरवानी हैं। संगीत नवनीत देशमुख ने दिया है, जबकि गीतों को सुनील सोनी, कंचन जोशी और अनुपमा मिश्रा ने अपनी आवाज़ से सजाया है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    टेलीविजन इंडस्ट्री:’डॉ. आरंभी’ एक्टर संजीब सिंह की मौत, 51 साल की उम्र में ली अंतिम सांस…

    July 11, 2026

    ‘धमाल 4’ का दूसरे दिन भी भौकाल, दोपहर 1 बजे तक 16 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन

    July 11, 2026

    चेक बाउंस केस में तीन महीने जेल में रहेंगे राजपाल यादव, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई सजा, 7.35 करोड़ का जुर्माना भी

    July 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.