अंतर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर हमलों का वीडिया किया जारी, पाक सेना के प्रमुख ठिकानों को बनाया निशाना

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव हाल के वर्षों में सबसे गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। दोनों देशों के बीच सीमा पार हमलों और हवाई बमबारी के बाद हालात तेजी से बिगड़े हैं। इसी बीच पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो तालिबान के रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि अफगान कि वायु सेना ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को ड्रोन हलमों से तबाह कर दिया।

पाक सेना के प्रमुख ठिकानों को बनाया निशाना

इस वीडियो में सैटलाइट फुटेज शामिल है जिसे जारी करते हुए अफगान ने हलमे को सफल बताया है। दावा किया गया है कि इस हमले में पाक सेना के प्रमुख ठिकानों के साथ-साथ कमांड सेंटरों को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया है। इन हमलों के दौरान इस्लामाबाद के पास मौजूद फैजाबाद क्षेत्र के एक सैन्य कैंप के अलावा नौशेरा के सैन्य मुख्यालाय, जमरूद की सैन्य टाउनशिप और एबटाबाद के सैन्य परिसर समेत कई जगहों पर धमाके करने का दावा किया जा रहा है।

अफगानिस्तानी गृहमंत्री ने दी धमकी

इन धमाकों का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक के बाद एक पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले होते हुए दिखाई दे रहे है। धमाकों के बाद चारों तरफ आग की लपटें और घुएं के गुब्बारे नजर आ रहे है। पाकिस्तान पर हमला करने के साथ ही अफगानिस्तानी गृहमंत्री ने उन्हें धमकी भी दे डाली है। अफगानिस्तानी गृहमंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी ने पाकिस्तानी मनें फिदायीन हमले करने की धमकी दी है।

एक दिन में बदल देंगे पाकिस्तान का नक्शा

NATO के खिलाफ अफगानिस्तान की लड़ाई पर बात करते हुए हक्कानी ने कहा कि अगर तालिबान एक दिन के लिए भी पाकिस्तान के साथ उसी सख्ती से लड़े तो वो पाकिस्तान का नक्शा फिर से बना सकता है। फिदायीन हमलों की बात करते हुए हक्कानी ने कहा कि उन्होंने मैं खुदा की कसम खाता हूं अगर ऐसा हुआ और हम उस तरह से काम करने लगे तो एक दिन भी पाकिस्तान का नक्शा बदलने के लिए काफी है। बता दें कि हक्कानी से एक दिन पहले ही तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के नेता मुफ्ती नूर वली महसूद भी पाकिस्तान पर बड़े पैमाने पर हमलों का ऐलान कर चुके है।

Related Articles

Back to top button