Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, June 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»20 साल बाद सुकमा का पोलमपाड़ गांव हुआ रोशन, नक्सली आतंक के बीच पहुंची बिजली, गांव में खुशी का माहौल
    छत्तीसगढ़

    20 साल बाद सुकमा का पोलमपाड़ गांव हुआ रोशन, नक्सली आतंक के बीच पहुंची बिजली, गांव में खुशी का माहौल

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    नक्सली
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सुकमा (छत्तीसगढ़)।
    छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित पोलमपाड़ गांव में आखिरकार दशकों बाद फिर से बिजली पहुंची है। लंबे समय तक अंधेरे में डूबे इस गांव में अब रोशनी लौट आई है, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। घर-घर में बल्ब जलाकर लोगों ने इस खुशी को मनाया, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और बधाइयों का आदान-प्रदान किया। यह बदलाव जिला प्रशासन, पुलिस और सीआरपीएफ की 223वीं बटालियन के संयुक्त प्रयासों का नतीजा है।

    नक्सलियों के कारण रुका था विकास
    पोलमपाड़ गांव सुकमा मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित है। यह इलाका लंबे समय से माओवादी प्रभाव में रहा है। साल 2006 में सलवा जुडूम अभियान के दौरान नक्सलियों ने बिजली के खंभे तोड़ दिए थे, जिससे पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया था और विकास की प्रक्रिया पूरी तरह ठप हो गई थी।

    शांति लौटते ही बढ़ा विकास
    हाल ही में सीआरपीएफ और जिला पुलिस द्वारा गांव में सुरक्षा कैंप स्थापित किया गया, जिससे हालात में बड़ा बदलाव आया है। अब ग्रामीण बिना डर के आवाजाही कर पा रहे हैं। सरकार की “नियद नेला नार” योजना के तहत पोलमपाड़ से रायगुड़म तक सड़क निर्माण कार्य भी तेज़ी से जारी है, जिससे संपर्क और आपूर्ति व्यवस्था बेहतर हो रही है।

    नई उम्मीदों के साथ आगे बढ़ते ग्रामीण
    बिजली बहाली के बाद ग्रामीणों ने सुरक्षा बलों और प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने बताया कि अब वे स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल जैसी अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी मांग कर रहे हैं। सालों तक भय के साए में रहने वाले इन लोगों के चेहरों पर अब उम्मीद और आत्मविश्वास की चमक दिखने लगी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    June 20, 2026

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    June 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

    June 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.