Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची
    • “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
    • शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
    • रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
    • आदित्य कुमार चंद्राकर बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
    • मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे
    • मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»भिलाई»भिलाई के बाद अब दुर्ग में भी पकड़ी गईं बांग्लादेशी महिलाएं, सपना और रानी नाम से रह रही थीं यहां।
    भिलाई

    भिलाई के बाद अब दुर्ग में भी पकड़ी गईं बांग्लादेशी महिलाएं, सपना और रानी नाम से रह रही थीं यहां।

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    भिलाई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुर्ग। जिले में फर्जी पहचान के साथ रह रहे दो बांग्लादेशी महिलाओं को एसटीएफ की टीम ने दुर्ग के जयंती नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने भारत में अवैध रूप से प्रवेश कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपनी पहचान छिपाई थी। पुलिस ने इनके खिलाफ विदेशी नागरिक अधिनियम 1986, भारतीय पासपोर्ट अधिनियम 1967 और पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम 1920 के तहत कार्रवाई की है।

    एसटीएफ को 24 मई को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध बांग्लादेशी महिलाएं सपना शर्मा और रानी पासवान के नाम से जयंती नगर में रह रही हैं। पूछताछ और दस्तावेजों की जांच में सामने आया कि सपना शर्मा उर्फ सपना मंडल का असली नाम सनाया नूर है, जो बांग्लादेश के दिनाजपुर जिले के जोरहाट की निवासी है। वह करीब 15 साल पहले अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी और पिछले आठ वर्षों से रायपुर के चंगोराभाठा में रह रही थी। सनाया ने 2019 में फर्जी दस्तावेज बनवाकर खुद को भारतीय नागरिक के रूप में पेश किया, और अभय शर्मा नामक व्यक्ति को पति दिखाकर आधार कार्ड, पैन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र बनवा लिया।

    दूसरी महिला रानी पासवान उर्फ खुशबू की असली पहचान खुशबू बेगम के रूप में हुई, जो बांग्लादेश के दिनाजपुर जिले के जोबरहाट की निवासी है। उसने भी लगभग 15 साल पहले अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था और पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर और वर्धमान जिले के आसनसोल में खुद को अलग-अलग जन्म तिथियों और नामों से पेश करते हुए फर्जी आधार कार्ड बनवा रखा था।

    पुलिस का कहना है कि दोनों महिलाओं के फर्जी दस्तावेज तैयार करने में जिन लोगों ने मदद की है, उनकी पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

    अब तक जिले में पांच बांग्लादेशी नागरिक पकड़े जा चुके हैं। इससे पहले भिलाई में एक दंपती के पास से तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि अब जयंती नगर में दो महिलाओं की गिरफ्तारी के साथ यह संख्या पांच हो गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची

    July 11, 2026

    शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत

    July 11, 2026

    रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.