Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»500 डॉग्स को मारने के बाद अब 100 को दिया गया जहर
    क्राइम

    500 डॉग्स को मारने के बाद अब 100 को दिया गया जहर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हैदराबाद: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के याचारम गांव में 100 से ज्यादा आवारा कुत्तों को हर देकर मारने का मामला सामने आया है। ये गांव हैदराबाद से करीब 50 किलोमीटर दूर है। इस घटना के सामने आने के बाद पशु कल्याण कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। खासकर इसलिए क्योंकि कुछ ही दिन पहले तेलंगाना के तीन जिलों में 500 से अधिक आवारा कुत्तों की हत्या की खबरें सामने आई थीं। पशु कल्याण संगठनों का आरोप है कि याचरम में भी कुत्तों की हत्या पेशेवर तरीके से की गई। इसके पीछे गांव के सरपंच और उसके सहयोगियों की भूमिका हो सकती है। हालांकि अब तक मारे गए कुत्तों के शव बरामद नहीं हो सके हैं। आशंका जताई जा रही है कि शवों को गांव के बाहर कहीं दफना दिया गया है ताकि सबूत मिटाए जा सकें।

    पुलिस ने दर्ज किया केस
    पुलिस ने स्ट्रे एनिमल फाउंडेशन ऑफ इंडिया की प्रतिनिधि मुदावथ प्रीति की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें गांव का सरपंच भी शामिल है। इसके अलावा एक वार्ड सदस्य और गांव के सचिव को भी आरोपी बनाया गया है। शिकायत के अनुसार, यह कथित हत्याएं 19 जनवरी को की गई थीं। प्रीति का कहना है कि कई दिनों से गांव में आवारा कुत्ते अचानक गायब हो रहे थे, जिसके बाद शक और गहरा गया। जब इस बारे में गांव के प्रतिनिधियों से सवाल किए गए तो उनके बयानों में विरोधाभास सामने आया।

    शिकायत में क्या
    प्रीति ने अपनी शिकायत में बताया कि पशु कल्याण कार्यकर्ता दीपिका पिंगाली से फोन पर बातचीत के दौरान एक वार्ड सदस्य ने दावा किया था कि कुत्तों को कहीं और स्थानांतरित कर दिया गया है। हालांकि बाद में जब उसी वार्ड सदस्य से एक अन्य कार्यकर्ता अदुलापुरम गौतम ने बात की तो उसने कहा कि कुत्तों को एनेस्थीसिया के इंजेक्शन दिए गए थे। इसके बाद गांव के लोगों से पूछताछ करने पर यह सामने आया कि कुत्तों को जहरीले इंजेक्शन दिए गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई। याचरम थाना प्रभारी ए. नंदेश्वर रेड्डी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कुत्तों के शव कहां दफनाए गए हैं। सभी आरोपों की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या

    May 15, 2026

    महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…

    May 14, 2026

    रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.