राष्ट्रीय
पांडिचेरी विश्वविद्यालय एवं फ्रांसिसी शोध संस्था ईएफईओ के बीच शैक्षणिक सहयोग को बढ़ाने के लिए समझौता

चेन्नई- भारत और फ्रांस के बीच शैक्षणिक एवं अनुंसंधान सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से पांडिचेरी विश्वविद्यालय और फ्रांसिसी शोध संस्था इकोले फ्रांसे डी’एक्सट्रीम-ओरिएंट (ईएफईओ) ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) द्वारा गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि बुधवार को हस्ताक्षरित यह समझौता पांच साल का एक ढांचा स्थापित करता है जिसका उद्देश्य निरंतर संस्थागत सहयोग के माध्यम से दक्षिण एशियाई और भारतीय सभ्यताओं के अध्ययन को आगे बढ़ाना है।



