Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : पीएम जनमन आवास योजना ने सरिता बैगा के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी
    • चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री
    • “बंगाल की जनता अपना फैसला दे चुकी है”, संजय झा ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना
    • सफलता की कहानी-गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहचान बना PHC चेरपाल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
    • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: राष्ट्र प्रथम का अमर संदेश
    • जामुन खाकर न करें गुठली को फेंकने की गलती, इन 5 बीमारियों में मददगार
    • भारत की सबसे अनोखी ट्रेन, 145 साल से लगातार ढो रही है नमक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»अहमदाबाद विमान हादसा: पायलट ने जानबूझकर बंद किए थे इंजन के फ्यूल कंट्रोल स्विच, इटैलियन अखबार का दावा
    BREKING NEWS

    अहमदाबाद विमान हादसा: पायलट ने जानबूझकर बंद किए थे इंजन के फ्यूल कंट्रोल स्विच, इटैलियन अखबार का दावा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद: 12 जून 2025 को अहमदाबाद में एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के क्रैश की जांच अभी जारी है, मगर इटली के एक अखबार डेली कोरिएरे डेला सेरा ने इस हादसे में बोइंग कंपनी को क्लीन चिट देने की कोशिश की है। इटैलियन अखबार की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि यह हादसा किसी टेक्निकल खराबी की वजह से नहीं हुआ था, बल्कि जानबूझकर इंजन के फ्यूल कंट्रोल स्विच बंद किए गए थे। नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच हुई बातचीत के हवाले से अखबार ने इस हादसे के लिए पायलट सुमित सभरवाल की ओर इशारा किया है।

    पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ सेकेंड बाद ही एयर इंडिया की फ्लाइट 171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। प्लेन मेडिकल कॉलेज के एक हॉस्टल पर गिरा था। इस हादसे में प्लेन में सवार 241 पैसेंजर समेत 260 लोगों की जान चली गई थी। सिर्फ विश्वासकुमार रमेश ही एक ऐसे भाग्यशाली पैसेंजर रहे, जो हादसे में सुरक्षित बच गए। यह बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान था। घटना के बाद शुरुआती जांच में यह आशंका जताई गई कि इंजन में फ्यूल कट ऑफ के कारण यह दुर्घटना हुई। फिर यह सवाल उठने लगे कि फ्यूल कट तकनीकी कारणों से हुआ या किसी ने जान-बूझकर किया। फ्लाइट में पायलट इन कमांड कैप्टन सुमीत सभरवाल थे, जबकि फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर को-पायलट थे।

    डीजीसीए अभी कर रहा जांच
    अहमदाबाद प्लेन हादसे की जांच डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (डीजीसीए) कर रहा है और इसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। मगर इटैलियन डेली कोरिएरे डेला सेरा ने नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच हुई बातचीत के आधार पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बोइंग 787 ड्रीमलाइनर हादसा इंजन में फ्यूल कट-ऑफ के बाद हुआ क्रैश किसी मैकेनिकल खराबी की वजह से नहीं हुआ। रिपोर्ट में एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की तरफ से जारी कॉकपिट में हुई आखिरी बातचीत का ज़िक्र भी किया गया है। कॉकपिट की वॉयस रिकॉर्डिंग में एक पायलट को यह पूछते हुए सुना गया कि तुमने फ्यूल क्यों बंद किया? दूसरे ने जवाब दिया, मैंने ऐसा नहीं किया। ब्लैक बॉक्स डेटा के टेक्निकल असेसमेंट में भी मैकेनिकल खराबी के बजाय स्विच के मैनुअल बंद करने की ओर इशारा किया गया क्योंकि हादसे के समय दोनों इंजन बंद हो गए थे।

    दावा: पायलटों में से एक ने इंजन के फ्यूल कंट्रोल स्विच बंद किए
    इटैलियन डेली के अनुसार, जांच करने वालों ने दावा किया है कि पायलटों में से एक ने इंजन के फ्यूल कंट्रोल स्विच बंद कर दिए थे, जिससे एयरक्राफ्ट की पावर चली गई और वह ज़मीन पर गिर गया। रिपोर्ट में लिखा गया है कि अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है, मगर मुख्य संदिग्ध कैप्टन सुमित सभरवाल हैं, जो पर्सनल मामलों की वजह से डिप्रेशन से पीड़ित थे। बता दें कि एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की शुरुआती जांच रिपोर्ट को पायलट असोसिएशन और सुमित सभरवाल के पिता खारिज कर चुके हैं। कोरिएरे डेला सेरा के मुताबिक, फाइनल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट में पायलटों के लगातार साइकोलॉजिकल इवैल्यूएशन और मेंटल हेल्थ मॉनिटरिंग पर सुझाव भी दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “बंगाल की जनता अपना फैसला दे चुकी है”, संजय झा ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना

    July 6, 2026

    राम मंदिर दान घोटाला,हर पापी को मिले सख्त सजा; मोहन भागवत

    July 5, 2026

    पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि

    July 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.