Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धमतरी में खुलेगा सैनिक स्कूल: युवाओं को मिलेगी नई दिशा,रक्षा मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव…
    • गर्मी को धो डाला, जुगाड़ पड़ा भारी;शादियों में बहुत तरह की तैयारियां देखी पर कभी बारात में चलता फिरता एयर कूलर देखा …
    • विशेष लेख-हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
    • नए ज़िम्मेदार ऑनलाइन गेमिंग इकोसिस्टम का निर्माण-श्री एस. कृष्णन
    • बड़ी खुशखबरी:10 लेन टनल और 132 मीटर ऊंचा ब्रिज! खतरनाक रास्ता अब बनेगा सबसे आसान, 1 मई को ‘मिसिंग लिंक’ का होगा उद्घाटन
    • छत्तीसगढ़:राज्यपाल ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
    • दूरस्थ बिनागुंडा गांव से मरीज को कठिन हालात में पहुंचाया गया अस्पताल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, April 29
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»अक्षय तृतीया है कल, इस दिन क्या करें और क्या न करें?
    धर्म आस्था

    अक्षय तृतीया है कल, इस दिन क्या करें और क्या न करें?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Akshaya Tritiya 2026: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को ‘अखा तीज’ भी कहा जाता है. यह हिंदू धर्म की सबसे शुभ और मंगलकारी तिथियों में से एक मानी जाती है. कहा जाता है कि यह दिन इतना पवित्र होता है कि इस दिन किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए अलग से शुभ मुहूर्त की आवश्यकता नहीं पड़ती. शास्त्रों के अनुसार, इस दिन किए गए शुभ कार्यों का फल कभी समाप्त नहीं होता, इसलिए इसे ‘अक्षय’ कहा जाता है.

    अक्षय तृतीया के दिन क्या करें?

    • ब्रह्म मुहूर्त में स्नान: अक्षय तृतीया के दिन नदियों में स्नान करना शुभ माना जाता है. इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर पवित्र नदी में स्नान करें. यदि नदी जाना संभव न हो, तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें.
    • दान: इस दिन दान करना बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन दान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है. आप जरूरतमंदों को जल से भरा घड़ा, सत्तू, पंखा, छाता और अनाज का दान कर सकते हैं.
    • सोना या संपत्ति की खरीदारी: अक्षय तृतीया पर सोना, चांदी या किसी नई संपत्ति की खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इससे घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है.
    • श्रीहरि और मां लक्ष्मी की पूजा: पीले वस्त्र धारण कर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें. उन्हें पीले फूल, चंदन और सत्तू का भोग लगाएं. मान्यता है कि इससे जीवन में सकारात्मकता और खुशहाली आती है.

    अक्षय तृतीया के दिन क्या न करें?

    • अंधेरा न रखें: शाम के समय घर के मुख्य द्वार और पूजा घर में अंधेरा न रहने दें. दीया जलाकर रोशनी करें.
    • तामसिक भोजन से बचें: इस दिन मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन का सेवन न करें.
    • उधार का लेन-देन: मान्यता है कि इस दिन किसी को पैसा उधार देने से घर की लक्ष्मी चली जाती है और उधार लेने से साल भर कर्ज का बोझ बना रहता है.
    • क्रोध और कलह से बचें: घर में शांति बनाए रखें. किसी से विवाद या अपशब्दों का प्रयोग न करें, क्योंकि मां लक्ष्मी अशांत घर में वास नहीं करतीं.
    • चमड़े की वस्तुएं न खरीदें: इस दिन बेल्ट, जूते या पर्स जैसी चमड़े की चीजें खरीदने से बचना चाहिए.

    अस्वीकरण : इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    देवी छिन्नमस्ता की पूजा से होता है ये लाभ

    April 29, 2026

    कब शुरू होगा ज्येष्ठ माह और कब है प्रदोष व्रत? जानें सही तारीख और पूजा मुहूर्त…

    April 28, 2026

    मई में वैशाख पूर्णिमा से वट सावित्री व्रत तक भक्ति और आस्था का संगम

    April 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.