Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर की महिला कमांडो के आत्मविश्वास और शानदार मार्च पास्ट ने पूरे देश को कराया बस्तर की नारी शक्ति का एहसास – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • उप मुख्यमंत्री ने ‘निर्माण मंथन’ में प्रदेशभर के अभियंताओं को किया संबोधित
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
    • विकास की नई किरण- दंतेवाड़ा के सुदूर ‘लावा’ गाँव में पहली बार गूंजी टीवी की आवाज, CREDA और जिला प्रशासन की अनूठी पहल
    • राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार
    • निर्माण श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल, 54 हजार से अधिक परिवारों को मिली सहायता
    • मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में खनन एवं कोयला क्षेत्र की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, November 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»भिलाई»हवाई नक्शे से जुड़ा अंबिकापुर , प्रधानमंत्री  ने किया रिमोट दबाकर वर्चुअल उद्घाटन
    भिलाई

    हवाई नक्शे से जुड़ा अंबिकापुर , प्रधानमंत्री  ने किया रिमोट दबाकर वर्चुअल उद्घाटन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Darima ambikapur airport
    Darima ambikapur airport
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर(AkhandBharatHNKP.Com) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा, अंबिकापुर का वाराणसी से रिमोट दबाकर वर्चुअल शुभारंभ किया। वे शाम 5 बजे से बनारस से लाइव जुड़े थे। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि पहले देश में 70 एयरपोर्ट थे, अब 150 से ज्यादा एयरपोर्ट हैं। जो पुराने एयरपोर्ट हैं, उनका भी रिनोवेशन हो रहा है। श्री मोदी ने कहा कि कनेक्टिविटी से स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यवसाय, पर्यटन आदि को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा विगत दस सालों में निवेश से नागरिक सुविधाओं में बढोत्तरी हुई है, अधोसंरचना विकास के साथ नवजवानों को नए नौकरी के अवसर भी मिले हैं। इस अवसर पर एयरपोर्ट स्थल से सांकेतिक रूप से 19 सीटर विमान ने रायपुर के लिए उड़ान भरी।

    p m narendre modi
    प्रधानमंत्री ने रिमोट दबाकर वर्चुअल शुभारंभ किया

    राज्यपाल रमेन डेका ने कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हमारे लिये एक महत्वपूर्ण क्षण है, मां महामाया एयरपोर्ट से विमान अपनी गति प्राप्त करेगा और उड़ान भरेगा, जिससे सरगुजा संभाग में विकास के नये आयाम खुलेंगे। एयरपोर्ट के माध्यम से इस क्षेत्र के नागरिकों और उद्योगपतियों के लिये एक बेहतर संचार सिस्टम स्थापित होगा। बस्तर के बाद सरगुजा प्रदेश का दूसरा बड़ा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। एयरपोर्ट सेवा से यहां के अंचल का विकास होगा। उन्होंने आगे कहा कि यह उड़ान छत्तीसगढ़ को नई दिशा की ओर ले जायेगी, सरगुजा प्रदेश ही नहीं अपितु पूरे देश में विकास की एक नई उड़ान तय करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विज़न, देश में बेहतर विमानन सेवा की स्थापना करना है और देश के सभी हिस्सों को इससे जोड़ना है।

    कार्यक्रम में    उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल,    सरगुजा सांसद,   महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक लुण्ड्रा प्रबोध मिंज, विधायक अम्बिकापुर राजेश अग्रवाल, विधायक सीतापुर रामकुमार टोप्पो, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मराबी, अध्यक्ष राज्य युवा आयोग छत्तीसगढ़ विश्वविजय सिंह तोमर एवं संचालक विमानन छ.ग. शासन संजीव झा, सरगुजा संभागायुक्त जीआर चुरेंद्र, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर विलास भोसकर व पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा संबंधित अधिकारी गण उपस्थित थे

    हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज मे सफर 

    c m vishnudev sai
    कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

     

     

    एयरपोर्ट लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों का बरसों का सपना अब साकार हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश मे हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज का सफर करेगाl यह सपना साकार हो रहा है, हवाई सेवा के नक्शे में अंबिकापुर को शामिल करने के लिए उन्होंने प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा आमजन के हवाई जहाज से सफर करने का सपना साकार हुआ है जिससे उनका आर्थिक दर्जा भी बढ़ेगा। मां महामाया एयरपोर्ट ना केवल राज्य की राजधानी को बल्कि अन्य राज्य को जोड़ने का कार्य भी करेगी।

     

    365 एकड़ में फैला हुआ है, एयरपोर्ट

    माँ महामाया एयरपोर्ट दरिमा, अम्बिकापुर लगभग 365 एकड़ में फैला हुआ है, एयरपोर्ट के सिविल एवं विद्युतीकरण कार्य हेतु राशि रू. 48.25 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें रनवे सुधार एवं विस्तार व एप्रन तथा टैक्सी-वे निर्माण कार्य हेतु राशि रू. 35.19 करोड, ड्रेनेज निर्माण कार्य हेतु राशि रू. 1.80 करोड, बाउण्ड्रीवाल के कार्य हेतु राशि 1.98 करोड़ , टर्मिनल बिल्डिंग का उन्नयन कार्य हेतु राशि रू. 1.15 करोड़ , फायर स्टोर व ट्रेनिंग सेंटर, मौसम विभाग एवं ग्राउण्ड स्टॉफ,पेनल रूम व सी.सी.आर. रूम एंटी हाईजेकिंग रूम हेतु राशि  0.61करोड़ , एप्रोच रोड हेतु राशि . 0.61 करोड़,सी.एन.ए सत्र, एटीसी स्टोर, 6 नग वॉच टॉवर, फायर शेड रिपेयर एवं पापी लाईट केबलिंग हेतु राशि  0.91 करोड एवं अन्य विद्युतीकरण कार्य हेतु राशि  2.14 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।

    सभी कार्य डीजीसीए (DGCA) मानक अनुरूप 

    मां महामाया एयरपोर्ट का उन्नयन वर्ष 2012-13 में उड़ान योजना अंतर्गत लिया गया, जिसके तहत हवाई अड्डे का विकास 3 सीवीआरएफ (CVFR) के मानक के अनुरूप किया गया। विशेष रूप से रनवे की लम्बाई 1500 मीटर से बढ़ाकर 1800 मीटर किया गया है। सभी कार्य डीजीसीए (DGCA) मानक अनुरूप कराया गया है। टर्मिनल भवन का उन्नयन 72 यात्रियों के अनुरूप कराया गया। हवाई अड्डे में लगभग 100 वाहन की पार्किंग की व्यवस्था के साथ टर्मिनल भवन तक फोरलेन सड़क का निर्माण कराया गया। एयरपोर्ट में उच्च गुणवत्ता एटीसी, मेट ऑफिस, एंटी हाइजैक रूम, फायर स्टोर एंड ट्रेनिंग सेंटर जीडी इलेक्ट्रिक पेनल रूम का निर्माण किया गया है।

    CM VISHNUDEV SAI CMO Chhattisgarh PMO OFFICE
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती

    November 3, 2026

    छत्तीसगढ़ : दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का पार्थिव शरीर लाया गया रायपुर,पैतृक ग्राम में होगा अंतिम संस्कार…

    October 31, 2026

    BSP कर्मचारियों-अधिकारियों के डीए में 3.3 फीसदी की बढ़ोतरी, अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक मिलेगा 59% महंगाई भत्ता

    October 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.