Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय धनोरा में आयोजित भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में हुए शामिल
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि
    • घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
    • महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला : आस्था और लोक संस्कृति का संगम
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धनोरा में दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
    • अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़-चट्टानों, वनभूमि और मौसम की चुनौतियों के बीच तैयार हुआ केशकाल का 132 केवी उपकेंद्र, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
    • ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, हादसे में महिलाओं-बच्चों सहित 5 की मौत…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»कभी भी हो सकता है अमेरिका इंडिया व्यापार समझौता का ऐलान, मोदी-ट्रंप की बातचीत से बदला माहौल
    व्यापार

    कभी भी हो सकता है अमेरिका इंडिया व्यापार समझौता का ऐलान, मोदी-ट्रंप की बातचीत से बदला माहौल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वॉशिंगटन डीसी में इन दिनों एक ऐसी बातचीत चल रही है जिसका असर भारत के करोड़ों कारोबारियों और आम लोगों की जिंदगी पर पड़ सकता है। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की बात अब सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि आखिरी टेबल पर आ चुकी है। वॉशिंगटन डीसी में चल रही ताजा बातचीत में अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि डील का ज्यादातर हिस्सा तय हो चुका है, बस कुछ आखिरी मुद्दे सुलझाने बाकी हैं। अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि बातचीत “सकारात्मक और उपयोगी” रही है। उन्होंने साफ कहा कि “ज्यादातर काम लगभग हो चुका है।”

    20 से 22 अप्रैल तक अमेरिका में है भारतीय प्रतिनिधिमंडल

    भारतीय प्रतिनिधिमंडल 20 से 22 अप्रैल के बीच वॉशिंगटन में है। भारत की तरफ से वाणिज्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव दर्पण जैन इस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं, जबकि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय की ओर से ब्रेंडन लिंच बातचीत में शामिल हैं। दोनों तरफ से सीनियर अधिकारियों का आना यह बताता है कि मामला अब बेहद करीब आ गया है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में कहा था कि पहले चरण की डील “लगभग तैयार” है। भारत की कोशिश है कि उसे अमेरिकी बाजार में चीन और दूसरे प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले बेहतर पहुंच मिले, यानी कम टैरिफ पर ज्यादा माल बेचने का मौका।

    मोदी-ट्रंप की बातचीत के बाद बदला माहौल

    इस पूरी कवायद की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत के बाद हुई थी, जिसमें दोनों देशों ने आपसी फायदे वाले व्यापार को बढ़ावा देने का ढांचा तय किया था। उसके बाद से दोनों देशों के अफसर लगातार मिल रहे हैं। इस बीच अमेरिका ने इस साल एक अस्थायी 10 फीसदी टैरिफ लगाया था, जिसके चलते कुछ पुराने प्रावधानों पर फिर से बात करनी पड़ी। यह रोड़ा भी अब धीरे-धीरे हट रहा है।

    “दोनों के लिए फायदे का सौदा” -अमेरिकी राजदूत

    भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इस डील को दोनों देशों के लिए “विन-विन” स्थिति यानी दोनों की जीत बताया है। उनके मुताबिक यह समझौता सिर्फ कागजी नहीं, बल्कि दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत करने वाला होगा। अगर यह समझौता हो जाता है तो यह भारत-अमेरिका के आर्थिक रिश्तों में एक बड़ा मील का पत्थर होगा। दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और सबसे तेज बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था के बीच यह समझौता आने वाले दशकों के व्यापार की दिशा तय कर सकता है। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिरी बचे हुए मुद्दों पर कब तक सहमति बनती है और कब दोनों देश औपचारिक एलान करते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Gold-Silver Rate:  जबरदस्त गिरावट के बाद आज कीमतों में तेजी, सोने में निचले स्तरों पर देखने को मिली खरीदारी

    November 23, 2026

    सुकन्या समृद्धि योजना: बेटी या बेटे, किसके नाम पर खुल सकता है SSY खाता और कैसे मिलेंगे 70 लाख?

    November 22, 2026

    लॉन्च के 2 महीने बाद ही सस्ता हुआ iPhone 18 Pro

    November 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.