Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ की प्रांतीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और युवा एकजुटता पर मंथन
    • दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, ईस्ट जोन 5 विकेट पर 550 रन के पार
    • दो अलग-अलग सड़क हादसों में दर्शन कर तिरुपति से लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत
    • सत्य निकेतन हादसे में MCD पर बड़ा एक्शन, डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अफसर सस्पेंड; विभागीय जांच का भी आदेश
    • मॉडल जैसी लड़की, आधुनिक ड्रेस और फर्स्ट AC से शराब तस्करी,ट्रॉली बैग से मिले 75 लीटर ब्रांडेड शराब…
    • शादी के कुछ ही महीनों बाद पति बना हैवान,पत्नी की हत्या, सिर काटकर फ्रिज में रखा…
    • केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बिगड़ी तबीयत: एम्स के आईसीयू में भर्ती
    • योगेश वर्मा के आयोजन में भव्य दही हांडी उत्सव, मानपुर की टीम ने जीता 21 हजार रुपये का पुरस्कार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»नेपाल में बाढ़ के बीच तिब्बत में फिर टूटा बांध, बढ़ी दहशत; पुलिस की अपील- तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाएं
    अंतर्राष्ट्रीय

    नेपाल में बाढ़ के बीच तिब्बत में फिर टूटा बांध, बढ़ी दहशत; पुलिस की अपील- तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाएं

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। तिब्बत की ओर स्थित पानी का बांध एक बार फिर टूट गया है। इस घटना के बाद नदी बेसिन के निचले इलाकों में बाढ़ का गंभीर खतरा पैदा हो गया है, जिसके चलते नेपाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

    नेपाल पुलिस ने तिब्बती क्षेत्र में एक और झील टूटने की सूचना मिलते ही आपातकालीन अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने तत्काल नोटिस जारी कर बचाव और राहत कार्यों में जुटे सभी सुरक्षाकर्मियों और आम जनता से तुरंत सतर्क रहने की अपील की है।

    प्रशासन ने लोगों से जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर जाने और दूसरों को भी इस खतरे के बारे में सूचित करने का निर्देश दिया है।

    सीडीओ परियार ने बताया कि हमें चीनी पक्ष से सूचना मिली है कि बांध वाली झील टूट गई है। नदी के किनारे रहने वाले सभी निवासियों को सुरक्षित रहने के लिए पहले ही सर्कुलर जारी किया जा चुका है।

    कहां हुआ है यह हादसा?

    यह विशाल झील चीन में चोचेन खोला और पुरेपु त्सांगपो नदियों के संगम के पास बनी थी। जानकारी के अनुसार, चोचेन खोला और पुरेपु को त्रिशूली नदी प्रणाली की ऊपरी सहायक नदियों के रूप में जाना जाता है।

    झील टूटने के कारण इन नदियों का पानी तेजी से त्रिशूली नदी में आ रहा है, जिससे नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने और आसपास के तटीय इलाकों में भारी तबाही मचने की आशंका है।

    इसी वजह से त्रिशूली नदी के किनारे बसे सभी गांवों और बस्तियों को खाली करने और सतर्क रहने की सख्त हिदायत दी गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ममदानी ने अल-कायदा की पैरवी करने वाले वकील को दिया 9/11 का प्रतीकात्मक पेन, फूटा लोगों का गुस्सा

    September 6, 2026

    बोलीविया के वियाचा शहर में मिलिट्री बेस पर धमाके, 10 लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल

    September 5, 2026

    इटली की सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाली प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को दी बधाई

    September 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.