Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘रक्षा सूत्र’ अभियान के तहत भेंट की गई राखियां,दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात जवानों तक पहुंचेगा बहनों का स्नेह…
    • देश के नाम पर संसद में बर्बाद किए अरबों
    • केंद्रीय मंत्री अब विश्वविद्यालयों में…
    • पेपर लीक,  राम मंदिर, चंदा चोरी, वंदे मातरम पर कांग्रेस अभियान…
    • 21 भारतीयों वाले जहाज पर ईरानी हमले, होर्मुज में IRGC की ताबड़तोड़ फायरिंग से क्रू ने ऐसे बचाई जान
    • जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल
    • ‘पत्नी को वापस बुलाने के लिए दी बलि’, 40 वर्षीय शख्स की हत्या कर सिर धड़ से किया अलग
    • बहनों की राखियां समय पर भाइयों तक पहुंचाने भारतीय डाक विभाग का विशेष प्रबंध 23 अगस्त रविवार को भी खुले रहेंगे रायपुर संभाग के डाकघर एवं उपडाकघर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»ईरान से जंग के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी सेहोर्मुज और मिडिल ईस्ट के हालात पर की बात
    अंतर्राष्ट्रीय

    ईरान से जंग के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी सेहोर्मुज और मिडिल ईस्ट के हालात पर की बात

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने मध्य पूर्व की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने का महत्व भी शामिल है। बता दें कि स्ट्रेड ऑफ होर्मुज के बंद होने से पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है। कई जहाज बीच समुद्र में फंस गए हैं जिससे कच्चे तेल की सप्लाई में मुश्किलें आ रही हैं।

    पीएम मोदी बोले- मुझे राष्ट्रपति ट्रंप का आया फोन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फोन कॉल की पुष्टि की। पीएम मोदी ने इसकी जानकारी एक्स हैंडल पर देते हुए लिखा “मुझे राष्ट्रपति ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का उपयोगी आदान-प्रदान हुआ। भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है। होर्मुज जलडमरूमध्य का खुला, सुरक्षित और सुलभ रहना पूरी दुनिया के लिए आवश्यक है। हमने शांति और स्थिरता के प्रयासों के संबंध में संपर्क में रहने पर सहमति जताई।”

    ट्रंप ने ईरान के खिलाफ 5 दिन हमले रोकने का किया था दावा

    बता दें कि बीते सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने हैंडल पर एक पोस्ट करते हुए लिखा ” मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पिछले दो दिनों में, संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच मध्य पूर्व में हमारी आपसी दुश्मनी को पूरी तरह से खत्म करने के संबंध में बहुत अच्छी और सार्थक बातचीत हुई है, इन गहरी, विस्तृत और रचनात्मक बातचीत को देखते हुए मैंने युद्ध विभाग को निर्देश दिया है कि वे ईरान के बिजली संयंत्रों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे के खिलाफ किसी भी और सभी सैन्य हमलों को पांच दिनों के लिए टाल दें।”

    एस जयशंकर ने भी सोमवार को अमेरिकी विदेश मंत्री से की थी बात

    • विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच बातचीत पश्चिम एशिया में चल रहे भीषण युद्ध के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले परिणामों पर केंद्रित रहा।
    • विदेशमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ने कहा कि उनकी रूबियो के साथ फोन कॉल पर विस्तृत बातचीत हुई, जिसमें प्रमुख रूप से पश्चिम एशिया संघर्ष पर चर्चा की गई।
    • उन्होंने कहा, ‘‘हमारी चर्चा पश्चिम एशिया संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव पर केंद्रित थी। हमने विशेष रूप से ऊर्जा सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर बात की। संपर्क में रहने पर सहमति बनी।’’
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    21 भारतीयों वाले जहाज पर ईरानी हमले, होर्मुज में IRGC की ताबड़तोड़ फायरिंग से क्रू ने ऐसे बचाई जान

    August 22, 2026

    दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला Ethel ने मनाया 117वां जन्मदिन के बाद लंबी जिंदगी और खुशी का बताया सीक्रेट

    August 22, 2026

    ब्रिटेन में पकड़ा गया रूसी तेल टैंकर, भारतीय कैप्टन पर लगा आरोप, पत्नी रोकर बोली–पति को बनाया गया बलि का बकरा

    August 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.