Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोशल मीडिया पर फ्लाईओवर में प्लास्टिक रॉड के इस्तेमाल को लेकर भ्रष्टाचार का दावा करने वाले वीडियो गलत…
    • ‘करेजा कहां जाबै? युवती से छेड़छाड़ कर रहा था शख्स, भीड़ के साथ मिलकर लड़की ने बीच सड़क कर दी धुनाई…
    • रील बनाने की सनक एक बार फिर चर्चा का विषय,सरकारी भवन चित्रकोट सर्किट हाउस की छत पर बना हुआ वीडियो वायरल
    • नवागांव: मछली चोरी की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, साथी जान बचाकर भागा…
    • ​दशकों का अंधेरा छँटा: ‘नियद नेल्लानार योजना’ से जगमगाए नारायणपुर के वनांचल गांव
    • कोच गौतम या कप्तान श्रेयस कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
    • कहीं एक क्लिक न कर दे आपका बैंक अकाउंट खाली! कोई भी Link खोलने से पहले…
    • तगड़ी वापसी, जुलाई में FPI ने खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»मानवता को झकझोर देने वाली घटना: नवजात को जंगल में फेंका, चमत्कारिक रूप से बची जान…. 
    क्राइम

    मानवता को झकझोर देने वाली घटना: नवजात को जंगल में फेंका, चमत्कारिक रूप से बची जान…. 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले से एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिले के करपावंड थाना क्षेत्र में एक निर्दयी मां ने अपने ही नवजात बेटे को जंगल में फेंक दिया। हालांकि, नवजात बच्चा सुरक्षित मिल गया। फिलहाल उसका मेडिकल कॉलेज अस्पताल डिमरापाल में इलाज जारी है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

    जानकारी के अनुसार, यह हृदय विदारक घटना जिला मुख्यालय जगदलपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित करपावंड थाना क्षेत्र के ग्राम पाथरी (पार्वतीपुर) की है। अज्ञात महिला ने सामाजिक डर, मजबूरी या अन्य कारणों से नवजात लड़के को जंगल में लावारिस हालत में फेंक दिया।

    घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह के वक्त गांव का एक बालक जंगल की ओर लकड़ी बीनने गया था। इसी दौरान उसे झाड़ियों के बीच से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। पहले तो वह घबरा गया, लेकिन हिम्मत जुटाकर जब पास गया तो देखा कि एक नवजात बच्चा कपड़े में लिपटा हुआ पड़ा है।

    घटना की गंभीरता को समझते हुए बालक तुरंत गांव लौटा और परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्वजन और कई ग्रामीण जंगल की ओर पहुंचे और झाड़ियों से नवजात को बाहर निकाला। सौभाग्य से बच्चे को कोई जंगली जानवर नुकसान नहीं पहुंचा था। ग्रामीणों ने बिना देरी किए मामले की सूचना करपावंड थाना पुलिस को दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रील बनाने की सनक एक बार फिर चर्चा का विषय,सरकारी भवन चित्रकोट सर्किट हाउस की छत पर बना हुआ वीडियो वायरल

    July 12, 2026

    नवागांव: मछली चोरी की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, साथी जान बचाकर भागा…

    July 12, 2026

    ​दशकों का अंधेरा छँटा: ‘नियद नेल्लानार योजना’ से जगमगाए नारायणपुर के वनांचल गांव

    July 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.