Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    • 17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला खेत में पड़ी थी लाश, कुत्ते नोच रहे थे शरीर,3 नाबालिगों सहित 4 अरेस्ट…
    • प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
    • मुंगेली में ‘सेवा संकल्प अभियान’: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों संग प्रज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दीया’
    • BREAKING : CGPSC-2025 का इंटरव्यू स्थगित: 20 सितंबर से होने थे 265 पदों के लिए साक्षात्कार
    • लोकभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
    • मुक्ताकाशी मंच में सजेगी काव्य की महफिल, नामचीन कविगण करेंगे रचनाओं का पाठ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»अंकित बालियान हत्याकांड: पुलिस ने दो शूटरों का किया एनकाउंटर, बहन बोली- मास्टरमाइंड पकड़ा जाए, तभी मिलेगा सुकून
    BREKING NEWS

    अंकित बालियान हत्याकांड: पुलिस ने दो शूटरों का किया एनकाउंटर, बहन बोली- मास्टरमाइंड पकड़ा जाए, तभी मिलेगा सुकून

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हरियाणवी सिंगर और अभिनेता अंकित बालियान की हत्या में शामिल दो मुख्य शूटरों को पुलिस ने सोमवार तड़के एनकाउंटर में ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    शामली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 26 अगस्त को कोतवाली थाना क्षेत्र में एक जिम के पास हरियाणवी गायक अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के बाद से ही जिलेभर में हाई अलर्ट जारी कर नाकेबंदी की गई थी।

    ‘मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी तक चैन नहीं’

    एनकाउंटर की खबर के बाद मृतक गायक अंकित बालियान के परिवार की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। अंकित की मां अमरीश बालियान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हाथ जोड़कर गुहार लगाते हुए कहा कि दो शूटरों का एनकाउंटर तो हुआ है, लेकिन असली सुकून तब मिलेगा जब इस पूरी साजिश के पीछे छिपे मास्टरमाइंड और बाकी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। वही इस पूरे खेल की डोर संभाल रहा था।

    वहीं अंकित की बहन रीना ने कहा कि दो शूटरों के एनकाउंटर से परिवार संतुष्ट है, लेकिन जब तक उसके भाई के सभी हत्यारों को पूरी तरह पकड़ा नहीं जाता और उन्हें न्याय के कटघरे तक नहीं पहुंचाया जाता, तब तक उन्हें सच्चा संतोष नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि परिवार तब तक चैन से नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता बुजुर्ग हैं और अंकित ही परिवार का इकलौता कमाने वाला था। ऐसे में उन्होंने सरकार से परिवार के किसी सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की। रीना ने कहा कि अंकित की याद में उसके नाम से कोई स्टेडियम बनाया जाए और वहां उसकी प्रतिमा भी स्थापित की जाए। उन्होंने सरकार से हाथ जोड़कर यह मांग पूरी करने की अपील की।

    तड़के 3:30 बजे हुई मुठभेड़, गाड़ी छोड़ की फायरिंग

    एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, रात भर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान तड़के करीब 3:30 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में बागपत नंबर की एक गाड़ी दिखाई दी। पुलिस ने जब संदिग्धों को रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने पुलिस वाहन और जवानों पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी और शहर की ओर भागने लगे। आगे जाकर जब घेराबंदी बढ़ाई गई, तो अपराधियों ने पोजीशन लेकर दोबारा ताबड़तोड़ फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई।

    सोनीपत के रहने वाले थे मोस्ट वांटेड अपराधी

    पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दोनों अपराधियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी सुमित और मोहित के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो 9mm पिस्तौल, एक .32 बोर की पिस्तौल और 26 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। अस्पताल ले जाते समय पुलिस पूछताछ में अपराधियों ने खुलासा किया कि उन्हें हरियाणा के कुख्यात अपराधी राहुल ने पैसे और हथियार मुहैया कराकर हत्या के लिए भेजा था। 26 अगस्त को चार शूटरों ने अलग-अलग रास्तों से पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    तोड़ा जाएगा 100 साल पुरानी शाही मस्जिद का हिस्सा ; हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    September 10, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रशासनिक फेरबदल: राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदार स्थानांतरित

    September 10, 2026

    छत्तीसगढ़: तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में बड़ा बदलाव, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

    September 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.