रायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी उद्यानिकी विश्वविद्यालय में नए कुलसचिव की नियुक्ति की गई है। कृषि विभाग से जारी आदेशानुसार यशवंत केराम उद्यानिकी और कपिल देव दीपक कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव होंगे। आरएल खरे की सेवाएं, उद्यानिकी विश्वविद्यालय से वापस ले ली गई है। जारी आदेश के मुताबिक आर.एल. खरे, संयुक्त संचालक कृषि प्रतिनियुक्ति पर कुलसचिव, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय पाटन, दुर्ग से प्रतिनियुक्ति समाप्त कर मूल विभाग में वापस करते हुये संयुक्त संचालक कृषि, छ.ग. कृषक कल्याण परिषद रायपुर, यशवंत केराम, संयुक्त संचालक कृषि संयुक्त संचालक कृषि, सरगुजा संभाग से प्रतिनियुक्ति पर कुलसचिव, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय पाटन, दुर्ग तथा कपिलदेव दीपक, संयुक्त संचालक कृषि कृषि संचालनालय, इन्द्रावती भवन, अटल नगर नवा रायपुर से कुलसचिव, इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय, रायपुर नवीन पदस्थापना की गई है। उक्त प्रतिनियुक्ति सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी नियम-निर्देशों के अधीन होगी।
Trending
- Three Language Policy ; सुप्रीम कोर्ट में CBSE का बड़ा दावा, 47% स्कूल पहले से कर रहे पालन
- समाधान योजना में बिजली के न्यायालयीन प्रकरणों का भी होगा त्वरित निराकरण
- लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन
- छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना की कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के परिणाम घोषित, भर्ती रैलियां जुलाई से शुरू
- हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के लग्जरी विला और 5-स्टार होटल प्रोजेक्ट का विरोध बढ़ा
- POCSO आरोपी, 6 हत्याओं का वॉन्टेड और 2 लाख के इनामी राजकुमार की मिली लाश
- Breaking News-बांकीपुर उपचुनाव ; वीणा मानवी का नामांकन रद, JJD को बड़ा झटका

