Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»‘’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का 84वाँ मंडल सम्मिलन संपन्न, महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली स्वीकृति’’
    छत्तीसगढ़

    ‘’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का 84वाँ मंडल सम्मिलन संपन्न, महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली स्वीकृति’’

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ‘’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का 84वाँ मंडल सम्मिलन संपन्न, दुर्ग में 68.32 करोड़ की आवासीय योजना स्वीकृति के साथ कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी के पद पर पदोन्नति हेतु राज्य शासन के नियमों मण्डल में अनुकुलन एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली स्वीकृति’’

    आज दिनांक 02 सितम्बर 2025 को माननीय अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव जी की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का 84वाँ मंडल सम्मिलन मंडल मुख्यालय, नवा रायपुर अटल नगर में संपन्न हुआ। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए निर्णय लिए गए, जो मंडल के कर्मचारियों व हितग्राहियों के हित में हैं।
    मंडल के माननीय अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव जी ने जानकारी दी कि बैठक में मंडल के कर्मचारियों को राज्य शासन के कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। यह निर्णय कर्मचारियों के कल्याण और राहत देने की दिशा में लिया गया है।
    अध्यक्ष जी द्वारा यह भी बताया गया कि अटल विहार योजना पुलगांव, दुर्ग अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों की लगभग 183 आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियों हेतु 68.32 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह निर्णय आवासीय योजनाओं के विस्तार और आम जनता को सुलभ आवास उपलब्ध कराने लिया गया है।
    मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने बताया कि राज्य प्रवर्तित योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री सह् मुख्यमंत्री आवास योजना, अटल विहार योजना, दीनदयाल आवास योजना एवं अटल आवास योजना के अंतर्गत बल्क में मकान देने की योजना को भी मंजूरी दी गई है। इसके तहत यदि कोई संस्था या व्यक्ति एक साथ बड़ी संख्या में संपत्ति खरीदना चाहे, तो उन्हें यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
    सम्मिलन में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अध्यक्ष महोदय ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ निशक्तजन वित्त एवं विकास निगम को कचना, रायपुर स्थित मंडल की रिक्त दुकान/हॉल को राज्य के दिव्यांगजनों को निःशुल्क प्रशिक्षण देने हेतु किराए पर आबंटित करने का निर्णय लिया गया। इस पर मंडल द्वारा सामाजिक सहभागिता निभाते हुए किराया में 50 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
    मंडल सम्मिलन में विशेष सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग श्री डी. एस. भारद्वाज, आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश श्री अवनीश कुमार शरण, विशेष सचिव, वित्त विभाग श्रीमती शीतल शाश्वत, लोक निर्माण विभाग के प्रतिनिधि मुख्य अभियंता श्री आर. के. रात्रे, क्षेत्रीय प्रमुख हुडको रायपुर श्री साकेत श्रीवास्तव एवं आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल श्री अवनीश कुमार शरण उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा

    September 20, 2026

    राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में

    September 20, 2026

    कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

    September 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.