Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये
    • कबीरधाम:तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, डिप्टी सीएम शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई…
    • शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
    • UPI उपयोगकर्ताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा
    • Gen Z एक ऐसी ताकत, जिसे नहीं किया जा सकता नजरअंदाज : धर्मेंद्र प्रधान
    • RSS के खिलाफ लीगल एक्शन के लिए स्टडी कर रही कर्नाटक सरकार : प्रियांक खरगे
    • थलपति विजय का शादी पर खुलासा, नहीं थी लव मैरेज, मां और पिता ने चुना था लाइफ पार्टनर
    • असम में बाढ़ से हर बार बन रहे ऐसे हालात, हर मॉनसून में मदद का मोहताज नहीं रह सकता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»होंठों पर छोटे सफेद दाने किसी बीमारी के संकेत तो नहीं?, जानिए इसके कारण और कब डॉक्टर से मिलना चाहिए
    खानपान-सेहत

    होंठों पर छोटे सफेद दाने किसी बीमारी के संकेत तो नहीं?, जानिए इसके कारण और कब डॉक्टर से मिलना चाहिए

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     होंठों के किनारों या ऊपर छोटे-छोटे सफेद या हल्के पीले रंग के दाने देखकर अक्सर लोग घबरा जाते हैं और सोचते हैं कि कहीं यह कोई बीमारी या इंफेक्शन तो नहीं है। लेकिन ज्यादातर मामलों में यह दाने बिल्कुल सामान्य होते हैं और किसी गंभीर समस्या का संकेत नहीं होते। डॉक्टरों के मुताबिक इन छोटे दानों को फोर्डाइस स्पॉट्स कहा जाता है। यह असल में त्वचा में मौजूद छोटी-छोटी ऑयल ग्लैंड्स यानी तेल ग्रंथियां होती हैं, जो कुछ लोगों में साफ दिखाई देने लगती हैं।

    क्या होते हैं फोर्डाइस स्पॉट्स?

    जर्नल डायग्नोस्टिक्स में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार फोर्डाइस स्पॉट्स छोटे-छोटे सफेद या पीले रंग के दाने होते हैं, जो आमतौर पर होंठों के किनारों, होंठों के अंदर या गाल के अंदर दिखाई देते हैं। कई बार ये दाने बहुत छोटे होते हैं, लगभग 1 से 3 मिलीमीटर के। ये दाने दर्द नहीं करते, इनमें खुजली नहीं होती और न ही इनमें किसी तरह की जलन होती है। अक्सर ये दाने किशोरावस्था या युवावस्था में दिखाई देने लगते हैं। ऐसा मुख्य रूप से हार्मोन में होने वाले बदलावों की वजह से होता है।

    क्या ये छूने से फैलते हैं?

    जब लोगों को होंठों पर ऐसे सफेद दाने दिखाई देते हैं, तो सबसे बड़ा डर यही होता है कि कहीं यह कोई संक्रामक बीमारी या यौन रोग (STD) तो नहीं है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि फोर्डाइस स्पॉट्स किसी भी तरह का इंफेक्शन नहीं होते। ये न तो वायरस से होते हैं, न बैक्टीरिया से और न ही किसी के संपर्क में आने से फैलते हैं। इसलिए इन्हें छूने या संपर्क में आने से किसी दूसरे व्यक्ति को यह समस्या नहीं होती।

    ये दाने क्यों दिखाई देते हैं?

    असल में हमारे शरीर की त्वचा में तेल बनाने वाली ग्रंथियां होती हैं। आमतौर पर ये त्वचा के अंदर ही रहती हैं और दिखाई नहीं देतीं।लेकिन कुछ लोगों में ये ग्रंथियां त्वचा की सतह के करीब होती हैं, इसलिए होंठों की पतली त्वचा पर ये छोटे-छोटे दानों की तरह दिखाई देने लगती हैं। हार्मोनल बदलाव और जेनेटिक कारण भी इन्हें ज्यादा दिखाई देने का कारण हो सकते हैं।

    कब डॉक्टर से मिलना जरूरी है?

    फोर्डाइस स्पॉट्स आमतौर पर पूरी तरह सुरक्षित होते हैं और किसी इलाज की जरूरत नहीं होती। लेकिन अगर इन दानों में अचानक बदलाव दिखाई दे, जैसे:

    • दाने में दर्द होना
    • दाने का तेजी से बढ़ना
    • खून आना
    • पपड़ी बनना

    तो ऐसे में डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है। कई बार कुछ दूसरी त्वचा संबंधी समस्याएं भी ऐसे ही दिखाई दे सकती हैं।

    क्या इनका इलाज संभव है?

    चूंकि फोर्डाइस स्पॉट्स नुकसानदायक नहीं होते, इसलिए आमतौर पर इलाज की जरूरत नहीं होती। लेकिन अगर ये ज्यादा दिखाई देते हैं और किसी को इससे कॉस्मेटिक परेशानी हो रही हो, तो त्वचा विशेषज्ञ कुछ इलाज सुझा सकते हैं। इनमें क्रीम, लेजर ट्रीटमेंट या छोटे मेडिकल प्रोसीजर शामिल हो सकते हैं। एक बात का खास ध्यान रखना जरूरी है कि इन दानों को खुद से दबाने या फोड़ने की कोशिश बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से त्वचा में जलन या इंफेक्शन हो सकता है।

    (अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. )

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद…

    August 9, 2026

    खतरनाक वायरस का कहर! इस शहर में 22 बच्चों की मौत

    August 4, 2026

    Warning: गले में 2 हफ्ते से ज्यादा हो रही है खराश तो संभाल जाएं, हो सकता है बड़ा खतरा

    August 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.