Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
    • फ्रांस में ‘भारत इनोवेट्स 2026’ कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, ‘भारत अब दुनिया को समाधान दे रहा’
    • बॉडीबिल्डर YouTuber महबूब चांदी की साले ने की हत्या, 18 महीने पहले सलमा से की थी लव मैरेज
    • तमिलनाडु में AIADMK से अभिनेत्री गौतमी तडिमल्ला ने दिया इस्तीफा
    • ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने पर भड़के संजय राउत
    • बंगाल विधायक सिग्नेचर मिसमैच केस: सीआईडी के सामने पेश हुए ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी
    • झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद 6 साल की बच्ची की मौत, FIR दर्ज
    • जोधपुर में महिला ने कुत्ते को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, थाने पहुंचा मामला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»कूलर के सामने सोने को लेकर हुआ बहस, भाई से लड़ाई के बाद बच्ची ने किया सुसाइड
    मुख्य समाचार

    कूलर के सामने सोने को लेकर हुआ बहस, भाई से लड़ाई के बाद बच्ची ने किया सुसाइड

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल, आज के समय में बच्चों में लगातार धैर्य की कमी देखने को मिल रही है। धैर्य नहीं होने का खामियाजा पूरे परिवार ने उठाया। ऐसा ही एक मामला शहर में देखने को मिला, जहां एक छोटी सी बात पर भाई से विवाद के बाद नाबालिग बहन ने अपनी जान दे दी। चूनाभट्टी इलाके में भाई से कूलर के सामने सोने की बात को लेकर बहस हो गई थी। इससे नाराज नौंवी की छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस जांच में अब तक इस संबंध में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

    बुटीक पर काम करती है मम्मी

    पुलिस के मुताबिक 14 वर्षीय काखी चौधरी एक निजी स्कूल में कक्षा नौंवी की छात्रा थी। उसके पिता की मौत हो चुकी है और उसकी मां अरेरा कॉलोनी 10 नंबर मार्केट में एक बुटीक पर काम करती हैं। रविवार दोपहर तीन बजे के आसपास कूलर के सामने सोने को लेकर काखी की बड़े भाई से बहस हो गई थी। भाई बाल कटवाने के लिए बाहर चला गया था, लेकिन जब कुछ देर बाद घर लौटा तो देखा कि बहन फांसी के फंदे पर झूल रही है। पुलिस को किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

    जांच में जुटी पुलिस

    घटना के तुरंत बाद पड़ोसियों ने पुलिस की जानकरी। कुछ समय बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चूनाभट्ठी थाना प्रभारी धर्मेंद्र मौर्य ने बताया कि जांच के दौरान कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना से पहले भाई-बहन के बीच सामान्य विवाद हुआ था। पुलिस स्वजनों के विस्तृत बयान दर्ज करेगी। प्रशासन ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता बरतने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बंगाल विधायक सिग्नेचर मिसमैच केस: सीआईडी के सामने पेश हुए ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

    June 14, 2026

    झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद 6 साल की बच्ची की मौत, FIR दर्ज

    June 14, 2026

    जोधपुर में महिला ने कुत्ते को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, थाने पहुंचा मामला

    June 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.