Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»सेना ने जैश के 2 आतंकियों को  मार गिराया,जहां छिपे थे दहशतगर्द वो गुफा भी उड़ाई
    राष्ट्रीय

    सेना ने जैश के 2 आतंकियों को  मार गिराया,जहां छिपे थे दहशतगर्द वो गुफा भी उड़ाई

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू , उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के टॉप कमांडर सहित 2 आतंकवादियों को मार गिराया है. इसके साथ ही आतंकियों की मौजूदगी वाली गुफा को भी उड़ा दिया. यह ऑपरेशन बसंतगढ़ में मंगलवार (3 फरवरी) से जारी था. सेना के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा दिए गए खास इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर सेना ने जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर जोफर जंगल, बसंतगढ़ के आम इलाके में एक खास जॉइंट आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया. 

    सुरक्षाबलों ने घेराबंदी को मजबूत किया, जिससे आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए इलाके पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया गया. सेना ने बताया कि एक सोची-समझी और समन्वित कार्रवाई के बाद दो आतंकवादियों को सफलतापूर्वक मार गिराया गया है. इस ऑपरेशन में एजेंसियों के बीच सहज समन्वय, सामरिक सटीकता और उच्च स्तर की व्यावहारिकता देखने को मिली.

    मारे गए आतंकी थे पाकिस्तानी
    सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया है कि इस ऑपरेशन में मारे गए आतंकियों में से एक आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का पाकिस्तानी कमांडर मावी उर्फ माविया शामिल है, जो इलाके में काफी समय से सक्रिय था. उसके साथ इस ऑपरेशन में मारे गए दूसरे आतंकी की पहचान उस्मान उर्फ निक्कू के रूप में हुई है.

    बसंतगढ़ के जंगलों में छिपे थे
    सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया है कि इस इलाके में तीन पाकिस्तानी आतंकी सुरक्षाबलों के लिए सिर दर्द बने हुए थे. यह तीनों आतंकी 15 दिसंबर को हुए एक ऑपरेशन में बिछड़ गए. इसके बाद 23 जनवरी को कठुआ में हुए एक एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने इसी ग्रुप के एक आतंकी उस्मान को मार गिराया था. उस्मान से बिछड़ने के बाद बाकी दो आतंकी बसंतगढ़ के जंगलों में भटक रहे थे, जिन्हें एक गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को सुरक्षाबलों ने घेर लिया. 

    सूत्र बताते हैं कि बसंतगढ़ के जंगलों में आतंकियों को जब घेरा गया तो उसके बाद इन आतंकियों ने एक गहरी गुफा में शरण ली. सुरक्षाबलों ने बुधवार को गुफा को धमाका करके उड़ाया और दोनों आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचा दिया.53

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…

    August 27, 2026

    राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा

    August 27, 2026

    दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’

    August 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.