Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ : 32 बांधों पर लगेंगे फ्लोटिंग सोलर प्लांट, मिलेगी 2,000 मेगावाट बिजली…
    • पेपर लीक पर छात्रों में पनपे आक्रोश के बाद नक़ल माफियो पे सरकार का बड़ा प्रहार, एंटी-चीटिंग कानून में होगा बड़ा संशोधन
    • चांदी की कीमतों में 5000 रूपए की गिरावट, सोना भी 1850 रूपए टूटी, जानिए आपके शहर के रेट
    • BJP सरकार से बात-चित होने से पहले CJP की दो टूक, कहा-‘पहले इस्तीफा, फिर वार्ता’
    • दुर्ग जिले के पंचशील नगर में एक अत्यंत दुर्लभ श्वेतवर्णी (ल्यूसिस्टिक) करैत सर्प मिला…
    • छात्रों के तीव्र विरोध के बाद गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन ने BA-LLB छठे सेमेस्टर की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला लिया वापस…
    • नकली 500 के नोट से शराब खरीदने पहुंचा युवक गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस ने दबोचा…
    • अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»जम्मू-कश्मीर: भूस्खलन में फंसे अमरनाथ यात्रियों के लिए सेना ने चलाया बचाव अभियान
    BREKING NEWS

    जम्मू-कश्मीर: भूस्खलन में फंसे अमरनाथ यात्रियों के लिए सेना ने चलाया बचाव अभियान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू-कश्मीर:

    जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में लगातार खराब मौसम के बीच, भारतीय सेना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह न केवल राष्ट्र की सुरक्षा में, बल्कि नागरिकों की सेवा में भी हमेशा तत्पर रहती है. बुधवार की शाम लगभग 7:15 बजे, रेयलपथरी और ब्रारिमर्ग के बीच स्थित Z मोड़ पर लगातार बारिश के कारण भूस्खलन हुआ. जिससे अमरनाथ यात्रा बाधित हो गई और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मार्ग में फंस गए. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ब्रारिमर्ग में तैनात सेना की टुकड़ी तुरंत राहत कार्यों में जुट गई.

    लगभग 500 यात्रियों को सेना द्वारा तंबुओं में सुरक्षित आश्रय प्रदान किया गया और उन्हें चाय तथा पीने का पानी उपलब्ध कराया गया. इसके अतिरिक्त, ब्रारीमार्ग और Z मोड़ के बीच बने लंगरों में लगभग 3000 श्रद्धालुओं ने शरण ली. जहां उन्हें भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान की गईं.

    इस बीच एक बीमार यात्री, जो रेयलपथरी क्षेत्र में दो भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के बीच फंसा हुआ था. उसे भारतीय सेना की क्विक रिएक्शन टीम (QRT) ने मैन्युअल स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित निकालकर रेयलपथरी पहुंचाया. जहां से उसे एंबुलेंस द्वारा इलाज के लिए आगे भेजा गया,

    वर्तमान में ब्रारिमर्ग के कैंप निदेशक और सेना के कंपनी कमांडर स्वयं स्थल पर मौजूद हैं, और उन्होंने स्थिति को स्थिर एवं नियंत्रण में बताया है. यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं. रेयलपथरी और ब्रारिमर्ग क्षेत्रों में हल्की बारिश जारी है. सेना पूरी तरह सतर्क है ताकि किसी भी संभावित आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके.

    अमरनाथ यात्रा 2025 के दौरान भारतीय सेना की यह त्वरित, संगठित और संवेदनशील प्रतिक्रिया उसके पेशेवर कौशल, निष्ठा और मानवीय मूल्यों का स्पष्ट प्रमाण है. हर चुनौती में सेना हर यात्री के साथ मजबूती से खड़ी है — कंधे से कंधा मिलाकर.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ : 32 बांधों पर लगेंगे फ्लोटिंग सोलर प्लांट, मिलेगी 2,000 मेगावाट बिजली…

    July 24, 2026

    पेपर लीक पर छात्रों में पनपे आक्रोश के बाद नक़ल माफियो पे सरकार का बड़ा प्रहार, एंटी-चीटिंग कानून में होगा बड़ा संशोधन

    July 24, 2026

    BJP सरकार से बात-चित होने से पहले CJP की दो टूक, कहा-‘पहले इस्तीफा, फिर वार्ता’

    July 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.