राजनांदगांव – भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रवासी मजदूरों को 5 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेण्डर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा जिले के सभी गैस वितरक संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार प्रवासी मजदूरों को 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेण्डर संबंधित गैस वितरण केन्द्रों के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे। सिलेण्डर प्राप्त करने के लिए आवेदक को पु्रफ ऑफ आईडेंटिटी (पीओआई) हेतु आधार कार्ड आवेदक की नियमानुसार सहमति से तथा श्रम विभाग द्वारा जारी श्रमिक पंजीयन प्रमाण पत्र की प्रति एलपीजी वितरक द्वारा प्राप्त की जाएगी तथा इसके उपरांत नवीन कनेक्शन रिफिल सिलेण्डर प्रदान किया जाएगा। एलपीजी वितरक द्वारा 5 किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेण्डर के दैनिक उपलब्ध स्टॉक, दैनिक विक्रय मात्रा तथा बचत स्टॉक की पंजी संधारित की जाएगी तथा दैनिक जानकारी कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा राजनांदगांव को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। 5 किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेण्डर के व्यपवर्तन एवं किसी प्रकार के दुरूपयोग पाए जाने पर जिला प्रशासन द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
- पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
- यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें
- छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़
- योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
- घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता
- नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या
- शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई जान

