Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • श्री अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी
    • गोहाना में नर्सिंग कर रही युवती की हत्या, पिता हिरासत में
    • होशियारपुर जा रही बस का ब्रेक फेल, यात्री घायल
    • बहू से संबंध, कांग्रेसी नेता के भतीजे ने घर में घुसकर मारी गोली, कर्मचारी की हालत नाजुक
    •  स्थानीय निकाय चुनाव, अहमदाबाद में भूपेंद्र पटेल, वडोदरा में हर्ष संघवी करेंगे चुनाव प्रचार
    • देहरादून से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी पर राजद्रोह का मुकदमा
    • देवास में तेज रफ्तार कार सड़क पर पलटी, 3 लोगों की मौके पर मौत
    • खाप पंचायत फरमान, हुक्का-पानी बंद जैसे आदेश स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लघंन-हाई कोर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, April 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»आशा भोसले का निधन,’आज भारतीय संगीत का स्तंभ ढह गया’-उद्धव ठाकरे
    मुख्य समाचार

    आशा भोसले का निधन,’आज भारतीय संगीत का स्तंभ ढह गया’-उद्धव ठाकरे

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है, आशा भोसले के निधन पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दुख जताया है. उद्धव ठाकरे ने कहा कि, “आशा भोसले के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ. आज भारतीय संगीत का यह स्तंभ ढह गया है. केवल उनके गीत ही उनकी अमरता बनकर शेष रहेंगे. उनकी स्मृति को एक विनम्र श्रद्धांजलि.

    उद्धव ठाकरे ने कहा कि, “भारतीय संगीत की दुनिया की एक अमर आवाज आज खामोश हो गई है. उनकी सुरीली धुनें अनगिनत पीढ़ियों के लिए खुशियाँ लेकर आईं और उन्होंने मानवीय भावनाओं की गहराइयों को छुआ. वह एक जोशीली और जीवंत शख्सियत थीं; लता दीदी के नक्शेकदम पर चलते हुए, वह संगीत के क्षेत्र में एक शानदार दौर को सहारा देने वाले एक मज़बूत स्तंभ के रूप में खड़ी रहीं.

    मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने जताया दुख

    उधर, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने मशहूर सिंगर आशा भोसले के निधन पर कहा, “आशा भोसले का निधन महाराष्ट्र और देश के लिए बहुत बड़ी हानि है. उन्होंने 12 हजार से ऊपर गायन किया है. कई भाषाओं में उन्होंने गायन किया. हम उनके परिवार के दुख में शामिल हैं.”

    92 साल की उम्र में आशा भोसले ने दुनिया को कहा अलविदा

    आपको बता दें कि मशहूर गायिका आशा भोसले का आज 12 अप्रैल को निधन हो गया, आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशा भोसले को शनिवार (11 अप्रैल 2026) को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था. आशा भोसले के पुत्र आनंद भोसले ने आशा भोसले के निधन की जानकारी दी.

    चेस्ट इंफेक्शन की वजह से कराया गया था भर्ती

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशा भोसले को शनिवार रात को चेस्ट इंफेक्शन की वजह से भर्ती करवाया गया था. मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से उनका निधन हो गया. आशा भोसले के निधन की खबर से हर स्तब्ध है, उनके चाहने वालों में दुख और शोक की लहर दौड़ गई है. हर कोई आशा भोसले के निधन पर दुख जता रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    श्री अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी

    April 12, 2026

    देहरादून से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी पर राजद्रोह का मुकदमा

    April 12, 2026

    देवास में तेज रफ्तार कार सड़क पर पलटी, 3 लोगों की मौके पर मौत

    April 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.