Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»खाप पंचायत फरमान, हुक्का-पानी बंद जैसे आदेश स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लघंन-हाई कोर्ट
    राष्ट्रीय

    खाप पंचायत फरमान, हुक्का-पानी बंद जैसे आदेश स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लघंन-हाई कोर्ट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान हाईकोर्ट ने खाप और जातीय पंचायतों द्वारा जारी किए जाने वाले फरमानों को असंवैधानिक करार देते हुए सख्त टिप्पणी की है. अदालत ने कहा कि ऐसे फरमान न केवल लोगों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करते हैं, बल्कि कानून के शासन को भी कमजोर करते हैं. कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि सामाजिक बहिष्कार जैसी घटनाओं से निपटने के लिए एक ठोस और स्पष्ट नीति तैयार की जाए.

    न्यायमूर्ति फरजंद अली की एकल पीठ ने 11 याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान यह फैसला सुनाया. इन याचिकाओं में सिरोही, बाड़मेर, नागौर, बालोतरा, जालौर और जोधपुर सहित कई जिलों में सामाजिक बहिष्कार और जबरन दबाव बनाने के मामलों को उठाया गया था.

    याचिकाकर्ताओं ने अदालत को बताया कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन अक्सर ऐसे मामलों में ठोस कार्रवाई करने में नाकाम रहता है. कोर्ट ने कहा कि खाप और जातीय पंचायतें बिना किसी कानूनी अधिकार के समानांतर न्याय व्यवस्था चला रही हैं. ये संस्थाएं ‘हुक्का-पानी बंद’ जैसे आदेश जारी कर लोगों और उनके परिवारों को समाज से अलग कर देती हैं, जो व्यक्ति की गरिमा और स्वतंत्रता के अधिकार का सीधा उल्लंघन है.

    कई मामलों में पसंद से शादी करने पर दी गई सजा- कोर्ट

    अदालत ने यह भी माना कि कई मामलों में लोगों को अपनी पसंद से शादी करने या परंपराओं के खिलाफ आवाज उठाने पर सजा दी गई. कुछ परिवारों पर भारी जुर्माना लगाया गया और उन्हें सामाजिक रूप से अलग-थलग कर दिया गया.

    अदालत ने सरकार को दिया स्पष्ट निर्देश

    हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के साथ नीति बनाए, ताकि ऐसे मामलों से प्रभावी तरीके से निपटा जा सके. साथ ही अदालत ने कहा कि इन दिशा-निर्देशों को सभी जिलों में समान रूप से लागू किया जाए और लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाई जाए.

    सामाजिक बहिष्कार को अपराध घोषित का कानून बनाने पर हो विचार- कोर्ट

    कोर्ट ने यह भी कहा कि राजस्थान में सामाजिक बहिष्कार को अपराध घोषित करने के लिए अभी कोई विशेष कानून नहीं है. ऐसे में सरकार को महाराष्ट्र की तर्ज पर कानून बनाने पर विचार करना चाहिए, जिससे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई संभव हो सके. इसके अलावा अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया कि सामाजिक बहिष्कार से जुड़े सभी मामलों की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी की नियुक्ति की जाए और हर मामले की जांच 90 दिनों के भीतर पूरी की जाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

    June 19, 2026

    पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात

    June 19, 2026

    सहारनपुर के किसान ने उगाया जादुई आम का पेड़ जो देता है 12 महीने फल…

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.