Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुनगे से पोषण की बेहतरीन पहल: ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान का किया उल्लेख
    • नारायणपुर जिला प्रशासन की पहल से पुनर्वासित युवाओं को NSD नई दिल्ली के विशेषज्ञों से मिला 30 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने एशियन गेम्स की कबड्डी गोल्ड मेडलिस्ट संजू देवी से बात कर दी बधाई, कहा आपने छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान
    • रामनामी समुदाय के प्रतिनिधियों ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल से की भेंट
    • सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका का आधार, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
    • नीम करोली बाबा पर बनीं फिल्म हनुमान अंश को 51 दिन बाद भी दर्शकों का मिल रहा प्यार…
    • सेवा की कहानी: ग्रामीणों की मांग पर बना सकालो मुरना बांध, जल संकट से मिली राहत और 45 हेक्टेयर खेती को मिला पानी
    • सेवा की कहानी -बूंद-बूंद सहेजकर जल सुरक्षा की राह पर ‘मुल्ले’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»Asian Games 2026: भारत ने जीता तीसरा गोल्ड, महिला कबड्डी टीम ने ईरान हराकर रचा इतिहास
    खेल

    Asian Games 2026: भारत ने जीता तीसरा गोल्ड, महिला कबड्डी टीम ने ईरान हराकर रचा इतिहास

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एशियन गेम्स वूमेंस कबड्डी टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय महिला टीम ने ईरान को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है। यह एशियन गेम्स इतिहास का टीम इंडिया का चौथा गोल्ड मेडल है। खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने ईरान को 37-34 के अंतर से हराया। शनिवार को टोकाई सिटीजन जिम्नेशियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत और ईरान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। पहले हाफ में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर मैच को एकतरफा बनाने की कोशिश की लेकिन दूसरे हाफ में ईरान ने शानदार वापसी की। लेकिन पहले हाफ में 6 अंक की बढ़त काम आई और भारत फिर से चैंपियन बन गया।

    आखिरी 5 मिनट रहे सबसे रोमांचक

    जब आखिरी 5 मिनट का खेल बचा था, तब दोनों टीमों का स्कोर बराबरी पर आ गया। वहां से मुकाबला किसी भी ओर जा सकता था, लेकिन भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को पछाड़ दिया।

    भारत ने पहले हाफ में 22-16 की बढ़त बना ली थी और दूसरे हाफ में टीम इंडिया सिर्फ 15 अंक हासिल कर पाई, तो वहीं ईरान ने शानदार वापसी की कोशिश की और 18 अंक अर्जित किए। हालांकि, उनके कुल अंकों की संख्या सिर्फ 34 रही, जबकि भारतीय टीम तीन अंक आगे 37 अंकों के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया।

    किसे कहां मिले प्वाइंट्स?

    इस दौरान भारत को 8 बोनस पॉइंट मिले, तो वहीं ईरान को बोनस से सिर्फ 6 अंक मिले। दोनों टीमों को ऑल आउट के लिए दो-दो अंक मिले। इसके अलावा ईरान को दो अंक टेक्निकल पॉइंट के लिए मिले, तो सुपर टैकल में भारत आगे रहा और उसे 3 पॉइंट मिले, जबकि ईरान ने सिर्फ एक सुपर टैकल किया। इसके अलावा ग्रीन कार्ड मिलने की वजह से भारत को 2 अंक मिले।

    2010 से कबड्डी को एशियन गेम्स में शामिल किया जा रहा है, जहां टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला है। 2010 और 2014 में टीम इंडिया ने गोल्ड जीता और 2018 में ईरान ने कहानी बदल दी और फाइनल में टीम इंडिया को हराकर गोल्ड छीन लिया। हालांकि इसके बाद 2022 में भारत ने फिर से खिताब जीता और अब ईरान को फाइनल में दूसरी बार हराकर गोल्ड पर कब्जा किया। एशियन गेम्स के फाइनल में यह दोनों टीनों को बीच तीसरा मुकाबला था और अब भारत 2-1 से आगे हो गया है।

    किस खेल में अब तक कितने मेडल

    खेलस्वर्णरजतकांस्यकुल
    भारत3111327
    एथलेटिक्स0336
    बैडमिंटन0011
    क्रिकेट1001
    कबड्डी1001
    मिश्रित मार्शल आर्ट्स0011
    नौकायन0011
    निशानेबाजी16411
    सॉफ्ट टेनिस0011
    स्क्वैश0011
    टेबल टेनिस0011
    भारोत्तोलन0101
    वुशु0101
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Asian Games 2026: लगातार दूसरा क्रिकेट मैच रद्द, बारिश ने तोड़ा इन 2 टीमों का सपना, क्वार्टरफाइनल मैच हुए तय

    September 26, 2026

    Asian Games 2026: मेंस कबड्डी टीम ने थाईलैंड को हराया, फाइनल में बनाई जगह, गोल्ड मेडल से सिर्फ एक जीत दूर

    September 25, 2026

    एशियन गेम्स 2026: भारतीय हॉकी टीम की द. कोरिया पर सबसे बड़ी जीत, 64 साल पुराना कौन सा रिकॉर्ड टूटा?

    September 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.