Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात
    • छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में नवाचारी उद्यम स्थापित कर रोजगार प्रदाता बनें युवाः डॉ. चंदेल
    • कृषि मंत्री श्री नेताम के सख्त निर्देश- रबी 2025 के अंतर्गत किसानों के लंबित फसल बीमा क्लेम का आगामी तीन कार्य दिवस में होगा भुगतान
    • मेरठ सांप कांड क्या था? मुस्कान-साहिल की तर्ज पर कोर्ट ने रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा
    • दिल्ली: तिरंगा मार्च से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दिपके पुलिस हिरासत में, धारा 163 और अदालत की पुरानी शर्तों का दिया हवाला 
    • पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और गरीबों के हक की राशि में हेराफेरी कतई बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • मुंबई में गरबा देख भावुक हुई विदेशी लड़की, बोली- भारत छोड़ने के बाद इन पलों को बहुत याद करूंगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, October 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»एशियन गेम्स 2026 : वूमेंस बॉक्सिंग के सेमीफाइनल में लवलीना बोरगोहेन ने वर्ल्ड चैंपियन को हराया, दूसरा मेडल किया कन्फर्म
    खेल

    एशियन गेम्स 2026 : वूमेंस बॉक्सिंग के सेमीफाइनल में लवलीना बोरगोहेन ने वर्ल्ड चैंपियन को हराया, दूसरा मेडल किया कन्फर्म

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एशियन गेम्स 2026 के वूमेंस बॉक्सिंग के 75 किग्रा सेमीफाइनल में भारत की ओलंपिक स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने वर्ल्ड चैंपियन को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। इससे उनका सिल्वर मेडल कंफर्म हो गया है। इससे पहले 2022 में भी उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था। हालांकि इस बार उनके पास पदक के रंग को बदलने का सुनहरा मौका है।

    पहला राउंड हारने के बाद की वापसी

    भारत की स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने कजाखस्तान की नताल्या बोगदानोवा को स्प्लिट डिसिजन से 3-2 से हराया। पहला राउंड गंवाने के बाद लवलीना ने शानदार तरीके से वापसी की और अगले दोनों राउंड अपने नाम कर लिए। वह एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची हैं। इससे पहले 2022 के खेलों में उन्हें खिताबी मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी और सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था।

    पहले राउंड में 2 जज ने भारतीय बॉक्सर के पक्ष में फैसला सुनाया तो 3 जजों ने वर्ल्ड चैंपियन मुक्केबाज को 10-10 अंक दिए। हालांकि दूसरे राउंड में लवलीना ने शानदार वापसी की और पांचों जजों को अपने पक्ष में फैसला सुनाने पर मजबूर किया। तीसरे राउंड में भी लवलीना को 3 जजों ने 10-10 अंक दिए तो 2 जजों ने नताल्या बोगदानोवा के पक्ष में फैसला सुनाया।

    फाइनल में तीसरी बॉक्सर

    एशियन गेम्स 2026 के बॉक्सिंग इवेंट के फाइनल में पहुंचने वाली लवलीना बोरगोहेन तीसरी बॉक्सर बन गई हैं। अब उनकी नजरें गोल्ड मेडल पर होंगी। जहां वह 2 अक्टूबर को चीन की जीयी बाओ के खिलाफ वह रिंग में उतरेंगी। चीनी मुक्केबाज ने अंतिम 4 में वियतनाम की दिएम कूह को एकतरफा मुकाबले में मात दी थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ICC Ranking : श्रेयस की टी20 में लंबी छलांग, टॉप-4 में पहुंचे अय्यर

    October 15, 2026

    IND vs WI : हैदराबाद में खेला जाएगा चौथा मुकाबला, यहां अभी तक T20 में अजेय है भारत

    October 12, 2026

    आज रायपुर आएगी इंडियन महिला क्रिकेट टीम 16 अक्टूबर से शुरू हो रहे पहले अंतरराष्ट्रीय महिला टी-20 क्रिकेट…

    October 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.