Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बलौदाबाजार के ‘सेवा सेतु शिविर’ में 3888 हितग्राही हुए लाभान्वित राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बांटी सामग्री व प्रमाण पत्र
    • अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, श्री राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद
    • रायपुर में साधुओं का चोला ओढ़कर ठगी,पूजा के नाम पर 15 तोला सोना और नकदी ले उड़े फर्जी बाबा, जांच में जुटी पुलिस…
    • राजधानी रायपुर में प्रेमिका से बात करने पर विवाद, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी फरार
    • गया जी पहुंचीं स्मिता ठाकरे, शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे ,पिता मधुकर चित्रे और सास की आत्मा की शांति के लिए किया पिंडदान…
    • आजीविका की नई भोर,बिहान योजना ने बदली गीता की दुनिया
    • वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी :- मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
    • भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के बीच महत्वपूर्ण एमओयू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, October 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»भारत ने श्रीलंका को दी शर्मनाक हार, ईशान-बुमराह-अक्षर ने यूं घुटनों पर ला दिया, फाइनल अब पाकिस्तान से…
    खेल

    भारत ने श्रीलंका को दी शर्मनाक हार, ईशान-बुमराह-अक्षर ने यूं घुटनों पर ला दिया, फाइनल अब पाकिस्तान से…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जापान: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब गोल्ड मेडल के टीम इंडिया पाकिस्तान के साथ भिड़ेगी। फाइनल मैच भारत ने लाजवाब प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने मुश्किल पिच पर 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा 80 रन ईशान किशन ने बनाए। वहीं, गेंद के साथ जसप्रीत बुमराह ने कमाल का प्रदर्शन किया। 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 45 रन पर सिमट गई और भारत ने 124 रन से मैच अपने नाम किया।

    45 रन पर सिमटी श्रीलंकाई टीम

    श्रीलंकाई टीम इस मैच में 9.5 ओवर में सिर्फ 45 रन पर सिमट गई। सबसे ज्यादा 15 रन नविंदू फर्नांडो ने बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। कप्तान सहन भी 9 रन ही बना पाए। टीम के 6 बल्लेबाज तो ऐसे थे, जिनका खाता तक नहीं खुला। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। वॉशिंगटन सुंदर को एक विकेट मिला।

    जसप्रीत बुमराह ने किया कमाल

    भारत ने मुश्किल पिच पर 169 रन का स्कोर बनाकर पहले ही फाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ा दिया था। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार पिच पर पहले ही ओवर में 2 विकेट निकाल दिए। इसके बाद अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने श्रीलंकाई टीम की कमर तोड़ दी। 2 रन बनाने में टीम के 3 विकेट गिर गए थे और 18 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। 33 रन पर 7 विकेट गंवाने के बाद श्रीलंका की हार तय हो गई थी।

    भारत ने 169 रन बनाए

    मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा 3 गेंदों में महज 7 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद संजू सैमसन भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 9 गेंदों में 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा और वह 13 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, प्लेइंग इलेवन में लौटे वैभव सूर्यवंशी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 21 गेंदों में 38 रनों की अहम पारी खेली। वैभव ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए।

    वैभव और ईशान का कमाल

    वैभव के पवेलियन लौटने के बाद भारतीय पारी को ईशान किशन ने संभाला। दूसरे छोर से भारतीय टीम विकेट गंवाती रही, लेकिन ईशान क्रीज पर डटे रहे। उन्होंने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। फिफ्टी पूरा होने के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अपना अंदाज बदला और उन्होंने अगली 13 गेंदों में 30 रन बनाए। ईशान 46 गेंदों में 80 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए।

    लोअर ऑर्डर रहा फेल

    अक्षर पटेल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 13 गेंदों का सामना करने के बावजूद सिर्फ 8 रन ही बना सके। उकप्तान तिलक वर्मा 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि शिवम दुबे महज 3 रन बनाकर थरिंदु रत्नायके का शिकार बने। वाशिंगटन सुंदर 3 गेंदों में 7 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की ओर से गेंदबाजी में रत्नायके ने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    एशियन गेम्स 2026 : वूमेंस बॉक्सिंग के सेमीफाइनल में लवलीना बोरगोहेन ने वर्ल्ड चैंपियन को हराया, दूसरा मेडल किया कन्फर्म

    September 30, 2026

    वित्‍या रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता ब्रॉन्‍ज मेडल

    September 28, 2026

    Asian Games 2026: लगातार दूसरा क्रिकेट मैच रद्द, बारिश ने तोड़ा इन 2 टीमों का सपना, क्वार्टरफाइनल मैच हुए तय

    September 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.