Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में सुशासन तिहार के तहत 465 करोड़ रुपये के 102 विकास कार्यों की दी सौगात
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ
    • कल का ‘नक्सल गढ़’ आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी
    • दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
    • नक्सल प्रभावित रहे गांव की महिला हुई आत्मनिर्भर,दुब्बाटोटा की सावलम भीमे बनीं ‘लखपति दीदी’
    • अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,​आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल
    • पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर : बीजापुर की महिलाओं के सपनों को मिल रहे नए पंख
    • केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»जमीन में हिस्सा मांगना बेटी को पड़ा भारी, भाई ने धारदार हथियार से की बहन की हत्या
    क्राइम

    जमीन में हिस्सा मांगना बेटी को पड़ा भारी, भाई ने धारदार हथियार से की बहन की हत्या

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    fresh crime scene at night
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यूपी के अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा अलियारपुर गांव में सोमवार को खून से रिश्ते शर्मसार हो गए, जब जमीन के हिस्से को लेकर भाई-बहन के विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। पिता के निधन के बाद जमीन में बराबरी का हिस्सा मांग रही 32 वर्षीय अविवाहित नर्स संयोगता की उसके भाई श्योराज ने घर के भीतर ही धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी अपनी पत्नी और बच्चों सहित फरार हो गया, जबकि मां हुकुम देवी की बेटी का शव देखकर चीख निकल गई। गांव में कुछ ही मिनटों में सैकड़ों लोग जमा हो गए।

    भगवान दास सिंचाई विभाग में चपरासी थे। बड़ी बेटियों की शादी हो चुकी थी और वे ससुराल में रहती हैं। संयोगता पिछले पांच वर्षों से मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में नर्स थी और वहीं एक युवक के साथ लिव-इन में रहती थी। पिता की 16 अक्टूबर को मौत के बाद वह गांव लौट आई और जमीन में हिस्सेदारी की मांग करने लगी, जिसे लेकर भाई-बहन के बीच लगातार विवाद बढ़ता गया।

    पुलिस के मुताबिक सोमवार लगभग 11 बजे घर में सिर्फ संयोगता, श्योराज और उनकी मां मौजूद थे। श्योराज की पत्नी और बच्चे खेत पर गए हुए थे। इसी दौरान जमीन को लेकर दोनों के बीच फिर से कहासुनी शुरू हुई। जैसे ही मां हुकुम देवी नहाने के लिए बाथरूम गईं, आरोपी श्योराज ने मौका देखकर अपनी बहन संयोगता के सिर पर जानलेवा वार कर दिया। चारपाई पर बैठी संयोगता के सिर पर हुए घातक प्रहार से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मां जब वापस कमरे में आईं तो खून से लथपथ बेटी को देख दहाड़ें मारने लगीं।

    घटना की सूचना मिलते ही देहात थानाध्यक्ष सनोज प्रताप सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीओ सिटी अभिषेक यादव और डिडौली कोतवाली इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह भी मौके पर पहुंचे। आरोपी की पत्नी और बच्चे भी घर से लापता मिले, जिससे पुलिस का अनुमान है कि आरोपी पहले से भागने की तैयारी में था।

    मृतका की मां हुकुम देवी ने अपने बेटे श्योराज के खिलाफ पुलिस को लिखित तहरीर दी है। एसपी अमित कुमार आनंद ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर तीन टीमें सक्रिय हैं और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Kathua में अज्ञात हमलावरों ने व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

    May 17, 2026

    कुरुक्षेत्र में लिव-इन में रही महिला ने की पार्टनर की हत्या

    May 17, 2026

    ठाणे: देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने पर महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया, 3 गिरफ्तार

    May 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.